फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण महाअभियानः भाजपाई, व्यापारी नेताओं की अफसरों से गर्मागर्म बहस, तस्वीरे

Thu, 22 Jun 2017 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
encroachment - फोटो : amarujala
अतिक्रमण अभियान के दौरान कई भाजपा और व्यापारी नेताओं की ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों से गर्मागर्म बहस हुई। मामला उस समय गरमा गया जब घंटाघर में अतिक्रमण अभियान के दौरान कई व्यापारी नेता और भाजपाई अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से उलझ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
encroachment - फोटो : amarujala
भाजपाई और व्यापारी नेताओं ने सीएम का हवाला देते हुए तत्काल अभियान रोकने की बात कही। लेकिन एडीएम प्रशासन ने अभियान रोकने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार या फिर डीएम की ओर से जो भी आदेश जारी किए गए हैं वे बतौर मजिस्ट्रेट उस ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
encroachment - फोटो : amarujala
इस बीच कई नेताओं ने धमकी दे डाली कि वे इसकी शिकायत सीएम से करेंगे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में व्यापारी नेताओं और एडीएम (प्रशासन) के बीच बहस भी हुई। लेकिन एडीएम प्रशासन ने भाजपाई और व्यापारी नेताओं की तमाम बातों को नजरअंदाज करते हुए अभियान को जारी रखा।

4 of 7
encroachment - फोटो : amarujala
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक की स्थिति आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक, लालपुर, निरंजनपुर मंडी और माजरा में भी बनी। लेकिन सभी जगहों पर ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों ने प्रस्तावित मॉडल रोड और सरकार के आदेशों का हवाला देकर आपे से बाहर नेताओं को समझा बुझाकर स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

5 of 7
encroachment - फोटो : amarujala
घंटाघर के पास अतिक्रमण अभियान के दौरान बुलडोजर ने एक बेहद गरीब बुजुर्ग महिला की रेलिंग तोड़ दी। रेलिंग टूटते ही महिला की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

6 of 7
encroachment - फोटो : amarujala
इस पर मौके पर मौजूद एडीएम प्रशासन की नजर रोती हुई बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने पूछा कि आखिरकार क्यों रो रही तो बुजुर्ग ने बताया कि वह बेहद गरीब है और उसके पास इतना पैसा नही है कि वह नई रेलिंग बनवा सके। इस पर एडीएम प्रशासन का दिल पसीज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
encroachment - फोटो : amarujala
उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को बुलाया और निर्देशित किया कि वे कल ही रेलिंग का निर्माण कराएं जिसका सारा खर्च वह खुद उठाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें