फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण महाअभियान में 374 अवैध कब्जे जमीदोंज, नहीं छोड़ा किसी को

Thu, 22 Jun 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
encroachment - फोटो : amarujala
शहरी विकास मंत्री के निर्देश पर नौ मजिस्ट्रेटों और भारी पुलिस बल की मौजदूगी में बृहस्पतिवार को घंटाघर से लेकर आईएसबीटी टर्नर रोड तक जबरदस्त अतिक्रमण महाअभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पूर्व में नगरनिगम, पीडब्ल्यूडी की ओर से चिन्हित किए गए 374 अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
encroachment - फोटो : amarujala
सुबह छह बजे से शुरू हुए अतिक्रमण अभियान के दौरान घंटाघर, दर्शनलाल चौक, आढ़तबाजार, माजरा समेत कई स्थानों पर भाजपा और व्यापारी नेताओं की अगुवाई में कारोाबारियों, भवन स्वामियों ने अभियान का भारी विरोध किया लेकिन अफसरों ने तमाम विरोधों को नजरअंदाज करते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रखी। अतिक्रमण अभियान देर शाम छह बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
encroachment - फोटो : amarujala
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह छह बजे घंटाघर से लेकर आईएसबीटी टर्नर रोड तक पूरे इलाके को छह जोन में बांटकर अतिक्रमण अभियान की शुरूआत की गई।  पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दर्जन भर जेसीबी की मदद से पूरे इलाके में तोड़फोड़ शुरू की गई।

4 of 8
encroachment - फोटो : amarujala
लेकिन घंटाघर में अभियान शुरू होते ही बवाल हो गया। सत्ताधारी भाजपा के कई नेताओं की अगुवाई में कारोबारियों ने अभियान का विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। आक्रोशित कारोबारी बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। परिणामस्वरूप मौके पर मौजूद एडीएम (प्रशासन) हरवीर सिंह को अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 8
encroachment - फोटो : amarujala
भाजपाई और व्यापारी नेताओं ने मानसून और रमजान का हवाला देकर अभियान रोकने की गुजारिश की लेकिन एडीएम ने शासन, आला अफसरों के आदेशों का हवाला देते हुए तमाम विरोधों को नजरअंदाज कर घंटे भर बाद अभियान फिर शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

6 of 8
encroachment - फोटो : amarujala
इतना ही नही अतिक्रमण अभियान का दर्शनलाल चौक, अग्रसेन चौक, आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक, लालपुर, निरंजनपुर मंडी , माजरा जैसे इलाकों में भी लोगों ने जबरदस्त विरोध किया, लेकिन अफसरों के कड़े रुख और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी की एक न चली।  आखिरकार लगातार 12 घंटे तक चले अतिक्रमण महाअभियान के दौरान घंटाघर से लेकर आईएसबीटी तक 374 आवासीय भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ कर कब्जे हटा दिए गए।
विज्ञापन

7 of 8
encroachment - फोटो : amarujala
गनीमत रही कि अतिक्रमण महाअभियान के दौरान पुलिस प्रशासनिक अफसरों को बल का प्रयोग नही करना पड़ा, अफसरों की सूझबूझ से सब कुछ शांतिपूर्वक निपट गया। आशंका जतायी जा रही थी कि अभियान के दौरान अप्रिय स्थिति बन सकती है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

8 of 8
encroachment - फोटो : amarujala
दूसरी ओर डीएम एसए मुरुगेशन का कहना है कि प्रस्तावित मॉडल रोड के किनारे स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अनुरोध किया गया था। लेकिन किसी ने भी अतिक्रमण नही हटाया। ऐसे में मजबूरन प्रशासन को अभियान चलाना पड़ा। सभी चिन्हित अतिक्रमण अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। यदि किसी ने भी दोबारा कब्जा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें