फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेता, सियासी हलकों में मचा घमासान, तस्वीरें... 

Thu, 25 Apr 2019 04:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी से मिलते भाजपा नेता (सफेद कुर्ते में) - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के नेता प्रियंका गांधी की चुनावी रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे तो घमासान मच गया। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गंगवार उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की एक चुनावी रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे तो सियासी हलकों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका गांधी के साथ भाजपा नेता की बेटी - फोटो : अमर उजाला
सियासी गलियारे में तब और हलचल मच गई जब प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता के साथ वाली तस्वीरें अपने आधिकारिक फेसबुक पेज प्रियंका गांधी वाड्रा पर पोस्ट कीं। प्रियंका गांधी ने कैप्शन के तौर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश फतेहपुर खागा गांव का नजारा। कुछ ही देर में इन तस्वीरों को सात हजार से अधिक लोगों ने देख लिया और कई सौ लोगों ने इन तस्वीरों को शेयर किया। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका गांधी से मिलते भाजपा नेता की बेटी - फोटो : सोशल मीडिया
ऊधमसिंह नगर के क्षेत्र बरा निवासी सुरेश गंगवार की गिनती जिले के कद्दावर भाजपा नेताओं में की जाती है। उनके पिता ईश्वरी प्रसाद गंगवार भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद भाजपा खेमे में बेचैनी है।

4 of 5
प्रियंका गांधी की फेसबुक पोस्ट - फोटो : फेसबुक
लेकिन गंगवार का रुख साफ है। बकौल गंगवार वे अपने साढू़ और कानपुर निवासी पूर्व सांसद राकेश सचान की चुनावी रैली मे शिरकत करने पहुंचे थे। सचान कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी की रैली में उनके साढू़ उन्हें बतौर अतिथि ले गए थे और वहां उनकी मुलाकात प्रियंका गांधी से हुई है। इससे इतर लोग कयास लगा रहे हैं कि सुरेश गंगवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें