फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे ने ऐसे खेला 'खूनी खेल', कांग्रेसी नेता से लिया इस बात का बदला, तस्वीरें...

Sat, 05 Jan 2019 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष
उत्तराखंड के रुद्रपुर में संजयनगर में दिनदहाड़े कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या के पीछे श्री दुर्गा मंदिर कमेटी के विवाद के साथ ही निकाय चुनाव की खुन्नस को जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने पूर्व सभासद के हत्यारोपी बेटे समेत अन्य दो बेटों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्यारोपी के साथियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की हत्या
निकाय चुनाव में मुख्य हत्यारोपी की पत्नी ने भाजपा के टिकट पर पार्षद के लिए नामांकन दाखिल कराया था। बताया जा रहा है कि मृतक डॉ. नीरज बडोई की आपत्ति के बाद उसका नामांकन खारिज हो गया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार तनातनी भी हुई थी। इस बीच कमेटी की ओर से चार लाख के तगादे की बात ने विवाद और तूल दे दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की हत्या
श्री दुर्गा मंदिर की आठ महीने पहले गठित नई कमेटी के अध्यक्ष पद पर काबिज अमल मंडल बार-बार पूर्व सभासद पति और पूर्व कमेटी अध्यक्ष सुभाष विश्वास से वहां लगने वाली दुकानों के एवज में वसूले गए शुल्क को जमा कराने को कह रहे थे। शुल्क जमा कराए जाने को लेकर लगातार तीन दिन से पंचायत चल रही थी लेकिन सुभाष पंचायत में नहीं आ रहा था। 

4 of 5
रुद्रपुर में सरेआम कांग्रेस नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बताया जा है कि अमल मंडल की ताजपोशी के पीछे कांग्रेस के संजय नगर वार्ड अध्यक्ष डॉ. नीरज बडोई का हाथ था। इसे लेकर दोनों में अनबन भी थी। निकाय चुनाव के दौरान सुभाष की बहू और मुख्य आरोपी संजय विश्वास की पत्नी अनीता विश्वास ने भाजपा की टिकट पर पार्षद का नामांकन दाखिल किया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक डॉ. नीरज और अन्य कार्यकर्ताओं की आपत्ति के बाद अनीता का पर्चा खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस नेता की हत्या
इसे लेकर दोनों के बीच हुई अनबन ने विवाद का रूप ले लिया और कई बार इस बात को लेकर सार्वजनिक रूप से दोनों के बीच तकरार भी हुई। इधर पत्नी का नामांकन खारिज होने के बाद से संजय भी कांग्रेसी नेता नीरज से रंजिश रखने लगा था। इसी बीच मंदिर कमेटी के वर्चस्व और चार लाख की वसूली को लेकर विवाद बढ़ा तो चुनाव की रंजिश भी उभरकर आ गई। इसी के चलते संजय ने सरेआम नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र के लोग सन्न हैं और तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें