फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत आसान है अटल आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनवाना, बस करें ये एक काम और उठाएं फायदा

Fri, 04 Jan 2019 09:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
golden card
अगर आप भी अटल आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यह बेहद आसान है। बस आप ये एक काम करें। अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर और सरकारी अस्पताल में जाकर गोल्डन कार्ड बनवाया जा सकता है। इसके लिए आपका नाम पात्रता सूची में होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

2 of 6
golden card
कॉमन सर्विस सेंटर पर कार्ड बनाने के लिए 30 रुपये शुल्क देना होगा। कार्ड न होने पर फिलहाल उपचार के लिए सीधे अस्पताल जा सकते हैं। मुख्यमंत्री की ओर से जारी पत्र के साथ कोई भी मान्य आईडी होने पर उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
योजना के बारे में जानकारी देते स्वास्थ्य सचिव नितेश झा
वहीं सरकार ने नगर निगम में भी अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए निगम में काउंटर खोल दिया गया है। यह काउंटर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। कार्ड बनवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। पहले दिन सैकड़ों लोगों ने कार्ड बनवाए। इस दौरान कई लोग वर्ष 2012 के बाद बने राशनकार्ड लेकर पहुंचे, लेकिन उनके कार्ड नहीं बने। 

4 of 6
Aadhaar
गौरतलब है कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत राज्य के 23 लाख परिवारों के निशुल्क इलाज के लिए गोल्डन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम में मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से लगाए गए काउंटर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी। काउंटर पर मौजूद टर्नर रोड निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि उनके पास आधार कार्ड है, लेकिन राशनकार्ड नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
ration card
उन्होंने बताया इस संबंध में उन्हें काउंटर पर तैनात कर्मी ने बताया कि कार्ड के लिए राशन कार्ड जरूरी है, ऐसे में वह योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। कांवली रोड निवासी रोहित गर्ग ने बताया कि निगम में काउंटर लगने से राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अटल आयुष्मान योजना का कार्ड देते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
लक्ष्मण चौक निवासी आदित्य शर्मा, बल्लूपुर चौक निवासी संचित, राजपुर रोड निवासी निखिल ने निगम में काउंटर खोलने की सराहना की। उन्होंने बताया अब किसी को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस संबंध में मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि काउंटर रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें