फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबित पात्रा ने सांसद बलूनी के पैतृक गांव में मनाया इगास, पहाड़ी गीतों पर जमकर झूमे, तस्वीरें....

Sat, 09 Nov 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के अभियान ‘अपना त्योहार-अपने गांव’ के तहत भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा इगास पर्व मनाने शुक्रवार को उनके पैतृक गांव नकोट पहुंचे। यहां मां चंद्रबदनी, गो माता की पूजा के बाद इगास पर्व के भैलो पर पात्रा ग्रामीणों के साथ जमकर झूमते नजर आए। उन्होंने पहाड़ की परंपराओं को समृद्धि का प्रतीक करार दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रतिनिधि के रुप में इगास पर्व पर कोट ब्लाक स्थित उनके पैतृक गांव नकोट पहुंचे। गांव में उन्होंने सबसे पहले कुलदेवी मां चंद्रबदनी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पात्रा गो माता की पूजा कर ग्रामीणों के साथ इगास पर्व पर भैलो पर जमकर झूमे। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपना त्योहार-अपने गांव अभियान की शुरुआत करते हुए प्रवासी ग्रामीणों से इगास पर्व अपने गांव में मनाने का आह्वान किया था, लेकिन अस्वस्थता के चलते वह त्योहार मनाने गांव नहीं पहुंच पाए। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वे अभी भी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस अभियान को साकार करने के लिए उनके गांव पहुंचे उनके मित्र व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बलूनी की चाची सुलोचना देवी, परिजनों, शिक्षक व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कुलशक्षेम ली। पात्रा ने कहा कि ‘बलूनी के अभियान ने पूरे देश को इगास के महत्व से रूबरू कराया है। मैं उड़ीसा का रहने वाला हूं, मुझे उत्तराखंड की पावन धरती पर आने का मौका मिला है’।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बलूनी के खराब स्वास्थ्य के सवाल पर उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है। वे उनके परिजनों व देश को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि वह अगली इगास अपने गांव में मनाएंगे। उस क्षण वे भी गांव में ही मौजूद रहेंगे। पात्रा ने कहा कि घोस्ट विलेज को आबाद करने की उनकी मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। पहाड़ से हो रहे पलायन के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कौशल विकास योजना के तहत पहाड़ों में पलायन पर अंकुश लगेगा।  
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने इगास पर्व को उत्तराखंड की संस्कृति बताते हुए परंपराओं को जीवंत बनाए रखने की दिशा में कार्य किए जाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधान में संबित पात्रा व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल का भव्य स्वागत किया। ग्रामीण महिलाओं ने मांगलगीत, चौफला की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर विधायक पौड़ी मुकेश कोली, ब्लाक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, जिपं सदस्य कठूड़ मुकेश बिष्ट, ग्राम प्रधान खोला (नकोट) श्वेता लिंगवाल, एसडीएम सदर मनीष कुमार, सीओ वंदना वर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें