फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की यह महिला नेता फिर चर्चा में, इस बार 'राम मंदिर' को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 27 Dec 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 7
साध्वी प्राची
हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहनी वाली भाजपा कि इस महिला ने इस बार 'राम मंदिर'  को लेकर बड़ा बयान दिया। पढ़िए क्या बोल गई यह इस बार...
विज्ञापन

2 of 7
साध्वी प्राची
प्रमुख हिंदूवादी नेता साध्वी डॉ. प्राची ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। बगैर राममंदिर बने देश में चुनाव की तिथि घोषित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
साध्वी प्राची - फोटो : Youtube
मंगलवार को किच्छा रोड स्थित झील परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने कहा उत्तराखंड पूर्व प्रधानमंत्री अटल की देन है।

4 of 7
साध्वी प्राची - फोटो : file photo
उत्तराखंड वासियों को स्वाभिमान से जीने के लिए संघर्ष किया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समय हुए मुजफ्फरनगर कांड के दौरान केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस वीभत्स घटना के लिए उत्तराखंड की महिलाएं कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी।
विज्ञापन

5 of 7
साध्वी प्राची - फोटो : file photo
उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का विदेशों में सम्मान और धमक बढ़ी है। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के अधूरे सपने आज पीएम मोदी पूरे कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Sadhvi Prachi
कहा कि देश में राम मंदिर के लिए संघर्ष चल रहा है। रामंदिर का निर्माण जल्द होगा। साध्वी बोलीं कि राममंदिर निर्माण शुरू न होने तक आगामी लोकसभा चुनाव न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि देश में बाबर का मकबरा बनाने के हिमायतियों को कड़ा सबक दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sadhvi Prachi
उन्होंने कहा कांग्रेस हिंदू को विभिन्न जातियों में बांटकर फूट डालने का काम रही है, लेकिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने ही कांग्रेस की पोल खोल दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें