बैंकों की गलती के कारण लोगों को इस स्कीम के बारे में पता ही नहीं चल पाया, लेकिन अब बैंक अपनी भूल सुधार रहे हैं। तो अब जल्दी से ग्राहक इस स्कीम का फायदा उठाएं।
विज्ञापन
2 of 10
loan
फटकार पड़ने के बाद बैंक इन स्कीम का लाभ देने के लिए लोगों को ढूंढ रहे। इस स्कीम का फायदा उठाकर आप अपनी बड़ी मुश्किल को आसान कर सकते है।
विज्ञापन
3 of 10
प्रदेश में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने में बैंकों की लापरवाही पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 63वीं बैठक में वित्त मंत्री प्रकाश पंत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार नाराज हो गए।
4 of 10
होम लोन
वित्त मंत्री ने बैंकों को अपने रवैये में सुधार के निर्देश दिए, वहीं मुख्य सचिव ने भी सख्त लहजे में चेतावनी दी कि बैंक अगर काम नहीं करेंगे तो वित्त मंत्रालय से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बैठक में बैंकों और विभिन्न विभागों से जुड़े तमाम मामलों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
5 of 10
prakash pant
बैठक के शुभारंभ पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सुचिंद्र मिश्रा, प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी, आरबीआई के महाप्रबंधक सुब्रत दास, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार और नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डीएन मगर ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
6 of 10
narendra modi
मुख्यतौर पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और प्रधानमंत्री जन आवास योजना पर काफी देर तक चर्चा चली। दोनों योजनाओं में प्रदेश के बैंकों का रुख बेहद उदासीन नजर आया। इस पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि बैंक अपना रवैया सुधारें। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी मुद्रा लोन, आवास योजना में प्रदेश के बैंक 30 प्रतिशत टारगेट भी पूरा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
7 of 10
money
पंत ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता के बीच प्रचारित करें। उन्होंने आगामी एसएलबीसी की बैठक में बैंकों का प्रदर्शन सुधारने की ताकीद की।
8 of 10
Utpal Kumar
इसके बाद मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने कहा कि अगर कोई बैंक इन योजनाओं में सुधार नहीं करता है तो उसके हेड ऑफिस से बात करने के साथ ही वित्त मंत्रालय से कार्रवाई की संस्तुति भी की जा सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार की यह बेहद महत्वपूर्ण योजनाएं हैं।
9 of 10
home loan5
लोन का प्रकार-टारगेट-उपलब्धि-वितरित लोन की संख्या : शिशु लोन-192.93-36.25-12150, किशोर लोन-848.64-348.18-15199
तरुण लोन-854.65-251.76-3343, कुल-1896.22-636.19-30692 (नोट-सभी राशि करोड़ में)