फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की रैली ने खड़ी की भाजपा नेताओं के लिए बड़ी मुश्किल

Fri, 17 Feb 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
हरिद्वार में दस फरवरी को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली की भाजपा के नेताओं के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत करते समर्थक
प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली के लिए विधिवत अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर निर्वाचन आयोग ने पार्टी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी दस फरवरी को हरिद्वार पहुंचे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
ऋषिकुल मैदान पर उन्होंने पार्टी की ओर से आहूत विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। उस समय तो प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया, लेकिन अब रिटर्निंग आफिसर जयभारत सिंह की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया। इसमें रैली की विधिवत अनुमति नहीं लेने, जनसभा में आने वाले लोगों की संख्या नहीं बताने और उनके खर्च आदि का ब्यौरा नहीं देने पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। 


 

4 of 6
pm modi rally
रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि वह ऋषिकुल विद्यापीठ की प्रबंध समिति के सचिव भी हैं। आयोजकों ने सचिव के नाते उनसे मैदान के प्रयोग की अनुमति मांगी थी, जो उन्होंने दे दी थी, लेकिन रिटर्निंग आफिसर के नाते उनसे रैली की अनुमति नहीं ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने नोटिस जारी करने की पुष्टि की।

 
विज्ञापन

5 of 6
रैली में पीएम मोदी का समर्थक
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह ने बताया कि नोटिस का उन्होंने जवाब दे दिया है। अनुमति संबंधी पत्राचार प्रदेश स्तर से किया गया था। हमें कार्यकर्ताओं के लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस संबंध में पूरी जानकारी पार्टी के प्रदेशस्तर के पदाधिकारियों से प्राप्त की जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rahul gandhi
पुलिस ने रिटर्निंग आफिसर से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो की सीडी उपलब्ध कराने की मांग की है। मालूम हो कि 12 फरवरी को राहुल ने देर रात तक रोड शो किया था। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में राहुल, मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। इसकी विवेचना कर रहे कोतवाल अनिल जोशी ने रिटर्निंग आफिसर से रोड शो की सीडी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें