फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के इस बजट में हर किसी के पास काम के अब ज्यादा मौके

Thu, 15 Jun 2017 08:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
prakash pant
भाजपा सरकार का यह बजट हर किसी के लिए खुशखबरी लेकर आया है। जी हां, इस बजट के मुताबिक अब हर किसी के पास पहले से ज्यादा काम के मौके होंगे। स्थानीय ठेकेदार हों, विधायक हों या सीमांत क्षेत्र में रहने वाले किसान। सभी के लिए अब काम के ज्यादा मौके हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने कई ऐसे ऐलान किए हैं, जिसने स्थानीय ठेकेदारों से लेकर विधायकों और सीमांत काश्तकार तक के चेहरे पर खुशी ला दी।
 
विज्ञापन

2 of 9
prakash pant
उत्तराखंड सरकार ने सरकारी विभागों के पांच करोड़ रुपये तक के ठेके अब सिर्फ स्थानीय ठेकेदारों को देने की घोषणा की है। उम्मीद की जा रही है कि इससे बाहरी बडे़ ठेकेदारों का एकाधिकार टूटेगा।

 
विज्ञापन

3 of 9
trivendra singh rawat
दूसरी तरफ, विधायकों की निधि में भी सालाना एक करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब विधायक अपने क्षेत्र में तीन करोड़ 75 लाख रुपये सालाना खर्च कर पाएंगे। सरकार ने सीमांत इलाकों के काश्तकारों को एक लाख रुपये लोन के लिए खास योजना शुरू करने का ऐलान किया है, ताकि उसके छोटे-मोटे काम रुकने न पाए।

 

4 of 9
Demo pic
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकारी विभागों के पांच करोड़ तक के ठेके लोकल ठेकेदारों को दिए जाने का ऐलान कर दिया। बाहरी बडे़ ठेकेदारों के कारण हाशिये पर रहने वाले स्थानीय ठेकेदारों को अब बडे़-बडे़ काम करने के मौके मिल पाएंगे। राज्य बनने के बाद स्थानीय ठेकेदारों की ओर से कई बार इस तरह की मांग उठाई गई, लेकिन पहली बार सरकार इतने बडे़ स्तर पर उनके लिए अवसर लेकर आई है।

 
विज्ञापन

5 of 9
uttarakhand assembly house
बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान मंगलवार को कई विधायकों ने स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के मौकों पर चर्चा की। राज्य में स्थापित होने वाले उद्योगों में 70 फीसदी कर्मचारी स्थानीय रखे जाने के शासनादेश का भी जिक्र आया। ये बात भी हुई कि इस पर कभी अमल नहीं हो पाया। राज्य बनने की मूल अवधारणा स्थानीय लोगों के रोजगार की चिंता बताते हुए इस पर कई विधायकों ने अपनी बात रखी। इन स्थितियों के बीच, जब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बोलने की बारी आई, तो किसी को अनुमान नहीं था, कि सरकारी ठेकों को लेकर वह इतना बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
दरअसल, स्थानीय ठेकेदारों की हैसियत कभी भी बडे़ ठेके लेने की नहीं रही। बहुत कोशिश करने के बाद अधिकतम डेढ़ से दो करोड़ तक के ठेके वह ले पाता था। इससे ऊपर के ठेके गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे शहरों के बडे़ ठेकेदारों के हाथ लगते थे। ये अलग बात है कि बाहर के बडे़ ठेकेदार पांच करोड़ तक के ठेके लेकर काम छोटे स्थानीय ठेकेदारों से ही करवाते थे। यूपी निर्माण निगम, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों में इस तरह की शिकायतें रही हैं। बडे़ ठेकेदारों और अफसरों के गठजोड़ के चलते बडे़ ठेके पहले से तय रहते आए हैं। बहुत ज्यादा दिन नहीं हुए, जबकि यूपी निर्माण निगम में इस तरह के एक मामले का खुलासा हुआ था।

 
विज्ञापन

7 of 9
trivendra singh rawat
त्रिवेंद्र सरकार ने विधायक निधि में एक करोड़ रुपये सालाना का इजाफा कर दिया है। अब विधायक अपने क्षेत्र में तीन करोड़ 75 लाख रुपये साल भर में खर्च कर पाएंगे। हालांकि विधायक इस निधि को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने की मांग कर रहे थे। मगर राज्य सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायकों की तनख्वाह बढ़ाने की मांग भी खारिज कर दी है।

 

8 of 9
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : SELF
सदन में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार शाम को ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ें। इसलिए विधायक निधि में एक करोड़ का इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई विधायकों ने उनसे मिलकर इस निधि को पांच करोड़ करने का अनुरोध किया था, मगर इसे सिर्फ तीन करोड़ 75 लाख रुपये तक सालाना बढ़ाया जा रहा है। सीएम ने विधायकों की तनख्वाह बढ़ाने के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरह का फैसला नहीं लेना चाहते।
 
विज्ञापन

9 of 9
loan
सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के किसानों के लिए लोन की खास योजना शुरू करने का ऐलान किया है। जल्द ही सरकार इन किसानों को एक लाख रुपये तक का लोन सिर्फ दो फीसदी ब्याज दर पर उपलब्ध कराएगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सदन में ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सीमांत छोटे किसानों की कई तरह की तकलीफें रहीं हैं। पैसा न होने की वजह से उनके छोटे-छोटे काम भी अटकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एक लाख रुपये का लोन उन्हें दिया जाएगा। जल्द ही ये योजना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें