फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की वादियों में बर्फबारी से बिखरी अनोखी छटा, तस्वीरों में कीजिए खूबसूरत वादियों का दीदार...

Mon, 04 Mar 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
snowfall/uttarakhand
देवभूमि उत्तराखंड की वादियों में फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बदरीनाथ धाम और औली से लेकर केदारघाटी में भी कई फीट तक बर्फ जमी हुई है। तस्वीरें देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
snowfall/uttarakhand
केदारनाथ में रविवार को दोपहर बाद 3 चार घंटे तक बर्फबारी हुई। इसके बाद मौसम में सुधार हुआ। धाम में अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। जबकि केदारघाटी में गौरीकुंड से गुप्तकाशी के बीच सवा घंटे तेज बारिश हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
snowfall/uttarakhand
रविवार को सुबह से केदारनाथ में मौसम सुहावना रहा। इस दौरान चटक धूप भी खिली रही। लेकिन दोपहर बाद 12.30 बजे से आसमान में घने बादल घिर आए और बर्फबारी होने लगी। मध्यम बर्फबारी साढ़े तीन बजे तक होती रही। 

4 of 7
snowfall/uttarakhand
इसके बाद मौसम में सुधार होने लगा। इससे पहले शनिवार रात को भी केदारनाथ में तेज बर्फबारी हुई। वर्तमान में धाम में 16 फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। पैदल मार्ग भी जंगलचट्टी के बाद से बर्फ से लकदक है, जिस पर आवाजाही संभव नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 7
snowfall/uttarakhand
बीते सवा माह से बिगड़े हालातों के चलते केदारनाथ में बिजली व पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। जबकि बीते दस दिनों से संचार सेवा भी बंद है। यहां बीएसएनएल का मोबाइल टावर खराब हो गया है, जिस कारण धाम में सिर्फ डीएसपीटी पर ही बमुश्किल से संपर्क हो पा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
snowfall/uttarakhand
चमोली जिले में भी शनिवार रात से हो रही बारिश रविवार को सुबह छह बजे थमी। दोपहर बाद अचानक फिर मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। हालांकि शाम पांच बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snowfall/uttarakhand
रविवार को दोपहर बाद बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, तुंगनाथ फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल, औली, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। शनिवार रात को जिले के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें