बद्रीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी
वहीं केंदारनाथ धाम में भी बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में दिनभर में कई बार रुक-रुककर ओलावृष्टि और बारिश हो रही है। जबकि ऊपरी पहाडिय़ों पर जमकर हिमपात हो रहा है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, जिला मुख्यालय सहित निचले इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं।