फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी से सुहावना हुआ मौसम, बारिश-ओलावृष्टि से हुई कड़ाके की ठंड, तस्वीरें

Thu, 18 Oct 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
snowfall
बुधवार शाम बद्रीनाथ धाम में मौसम ने अचानक करवट ली। धाम में सजीन की पहली बर्फबारी से तीर्थीयात्रियों के चेहरे खिल उठे। धाम में सुबह धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और दोपहर तीन बजे से बर्फबारी शुरू हो गयी। तीर्थयात्रियों ने भी बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

2 of 5
बद्रीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी
वहीं केंदारनाथ धाम में भी बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में दिनभर में कई बार रुक-रुककर ओलावृष्टि और बारिश हो रही है। जबकि ऊपरी पहाडिय़ों पर जमकर हिमपात हो रहा है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, जिला मुख्यालय सहित निचले इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बद्रीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी
सुबह से केदारनाथ में आसमान साफ था और गुनगुनी धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद 12.30 से धाम में अचानक काले बादल घिरते ही तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। करीब 15 मिनट बाद मौसम में कुछ सुधार हुआ। लेकिन सवा एक बजे से दोबारा रुक-रुककर 15 से 20 मिनट के लिए मंदिर क्षेत्र से रुद्रा प्वाइंट तक बारिश व ओलावृष्टि का क्रम बना रहा। 

4 of 5
बद्रीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी
भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र, दुग्ध गंगा क्षेत्र सहित चोराबाड़ी ताल के ऊपरी पहाडिय़ों और हिमालय में जमकर हिमपात हुआ। खराब मौसम के कारण केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि बीते दस दिनों से सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बद्रीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी
ओलावृष्टि से शीत लहर का प्रकोप और बढ़ गया है। इधर, रुद्रप्रयाग में सुबह हल्के बादल छाए रहे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम सुहावना हो गया था। वहीं मैदानी इलाकों में हल्की धूप खिली रही। कहीं कहीं बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें