उत्तराखंड: ग्लेशियर में हिमस्खलन से गंगोत्री हाईवे पर आया हिमखंड का बड़ा हिस्सा, तस्वीरें
Fri, 17 Apr 2020 04:31 PM IST
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के चांगथांग ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे पर विगत यातायात बाधित हो गया है।
- फोटो : amar ujala
रास्ता सुचारू करने के लिए बीआरओ कर्मचारी लगातार बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं।
- फोटो : amar ujala
इस बार गंगा घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे गंगोत्री हाईवे के किनारे मौजूद पहाड़ियों पर जगह-जगह हिमखंड आ गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को धराली से आगे चांगथांग ग्लेशियर में हिमस्खलन शुरू हो गया, जिससे गंगोत्री हाईवे पर धराली से गंगोत्री धाम के बीच यातायात बाधित हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि भारी बर्फ पिघलने से हिमस्खलन के साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन भी होने लगा है।