विशाल मगरमच्छ ने महिला को अपना भोजन बनाने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि जिसने भी घटना के बारे में सुना वह सकते में आ गया।
विज्ञापन
2 of 5
crocodile
घर में घुसे मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह घर से भाग कर जान बचाई। इसके बाद मगरमच्छ घर के बाहर नाली में जा घुसा। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
crocodile
लक्सर कस्बे के शिवपुरी मोहल्ला में कुंवरपाल का घर है। बृहस्पतिवार को परिवार की एक महिला घर के आंगन में साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान एक विशालकाय मगरमच्छ घर के आंगन में जा घुसा।
4 of 5
crocodile
मगरमच्छ को घर के आंगन में देख महिला के होश उड़ गए, जब तक महिला को कुछ समझ आता, तब तक मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने होशियारी से काम लेते हुए पास में पड़ी चारपाई को मगरमच्छ के ऊपर डाल दिया। वहीं, घर के आंगन से बाहर भाग जान बचाई। जिसके बाद महिला ने घर के आंगन में मगरमच्छ के होने की जानकारी लोगों को दी।
देखते ही देखते मौके पर मगरमच्छ को देखने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ एक नाली में जा घुसा। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। जिसके बाद मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया गया।