केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस बार दशहरा देश के अंतिम गांव माणा में आईटीबी के जवानों के साथ मनाएंगे। दशहरे के मौके पर उन्होंने सेना के जवानों को एक खास तोहफा भी दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
RAJNATH SINGH
शुक्रवार को आईटीपीबी के जवानों की हौसला बढ़ाने के लिए देश के अंतिम गांव माणा स्थित आईटीबीपी कैंप पहुंचे। यहां जवानों ने गृहमंत्री का जोरदार स्वागत किया। गृहमंत्री ने कहा कि भारत चीन सीमा पर किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। सीमा पर तैनात जवानों के हौसलों के चलते स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
3 of 6
RAJNATH SINGH
इस दौरान उन्होंने हिमवीरों की पीठ भी थपथपाई और कहा कि वे विकट परिस्थितियों में सीमा की रक्षा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैंप के लिए 39 इंच की एलसीडी मिष्ठान के लिए एक लाख रुपये का चेक भी दिया।
4 of 6
RAJNATH SINGH
गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे विशेष विमान से माणा स्थित आईटीबीपी कैंप पहुंचे। यहां जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे हिमवीरों विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सीमा की निगहबानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
कहा कि हमारे जवान 10 हजार 57 फीट की ऊंचाई पर स्थित माणा पोस्ट में माइनस 17 डिग्री तापमान में मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान सीमा की सुरक्षा ही नहीं अन्य क्षेत्रों में उग्रवाद और नक्सलवाद को भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गृह मंत्री ने आपदा के दौरान आईटीबीपी के रेस्क्यू ऑपरेशनों और अन्य कार्यों की जमकर तारीफ की।
उन्होंने बताया कि करीब 36 हजार सैन्य अधिकारियों और जवानों को प्रमोशन का लाभ दिया जा चुका है। सेना, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा बलों के बेहतर भविष्य की योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं। दोपहर बाद 3.45 बजे गृहमंत्री रात्रि विश्राम के लिए बदरीनाथ स्थित ग्रेफ के गेस्ट हाउस पहुंचे। इस मौके पर आईटीबीपी के कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता, महानिरीक्षक आरके पंचनंदा, आईजी एचएस गुर्यया, कैंप प्रभारी भूपेंद्र गुर्साइं, प्रभाकर तिवारी और जिलाधिकारी आशीष जोशी मौजूद थे।