फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Group C का एग्जाम देने वाले युवाओं की टेंशन बढ़ा देगी ये खबर, जारी हुआ नया फरमान

Mon, 30 Oct 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
ये खबर समूह ‘ग’ की परीक्षा देने वाले युवाओं की टेंशन बढ़ा देगी। विभाग ने नया फरमान जारी किया है। अगर ऐसा न किया तो नौकरी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
यूपीटेट
वैयक्तिक सहायक पद की भर्ती में ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता की शर्त ने 73 अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है। लिखित परीक्षा में चयनित होने के बाद संबंधित विभाग बिना कंप्यूटर डिप्लोमा के नियुक्ति देने को तैयार नहीं है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन निरस्त करने से पहले अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। इसमें 40 अभ्यर्थियों की ओर से आपत्ति आयोग को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
computer
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई, ग्रामीण निर्माण व अन्य विभागों में रिक्त 120 वैयक्तिक सहायकों की भर्ती कराई। जिसमें सिंचाई व ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता मांगी थी। कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन करते समय सिंचाई व ग्रामीण निर्माण विभाग के लिए विकल्प भरा, जबकि उनके पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं है।

4 of 6
online exam shimla
इन पदों के लिए आयोग ने वर्ष 2015 में विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे थे। सिंचाई विभाग में रिक्त 54 और ग्रामीण निर्माण विभाग ने 16 रिक्त पदों के लिए ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता मांगी थी। वर्ष 2016 में आयोग ने लिखित परीक्षा कराई।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
इसमें 317 अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफी परीक्षा के लिए चयनित किया गया। स्टेनोग्राफी परीक्षा मैरिट के आधार 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें 73 अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं है। जबकि आवेदन में सिंचाई विभाग व ग्रामीण निर्माण के लिए विकल्प दिया है। कंप्यूटर डिप्लोमा न होने पर संबंधित विभाग चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए तैयार नहीं है। इस पर आयोग ने अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त करने से पहले अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
calendar facts - फोटो : getty images
ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर आयोग के समक्ष अभी तक 40 अभ्यर्थियों ने अपना पक्ष रखा है। अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर डिप्लोमा न होने और आवदन के दौरान गलत विकल्प भरने से संबंधित तर्क दिए हैं। अभ्यर्थियों की ओर से रखने गए पक्ष पर आयोग 31 अक्तूबर के बाद विचार करेगा।
संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें