फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC-ST एक्ट: हरिद्वार में धारा 144 लागू, प्रदर्शनकारियों ने फूंकी बसें, हाईवे जाम के बाद लाठीचार्ज

Tue, 03 Apr 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
protest
एससी/एसटी एक्ट को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड रोडवेज की तीन बसों को आग के हवाले कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर हरिद्वार में धारा 144 लगा दी गई है।
 

 
विज्ञापन

2 of 6
protest
इसके अलावा नौ बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली रूट पर बस सेवा बंद कर दी है। इससे यात्री किराए के रूप में मिलने वाले करीब 25 लाख के राजस्व का नुकसान हुआ है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बसों को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। देहरादून से सुबह 7:30 पर चली बस को आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने एक एसी और दो साधारण बसों को मेरठ के पास परतापुर और कंकड़खेड़ा और मंगलौर के पास आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
protest
इसके अलावा दिल्ली रूट पर वाल्वो समेत नौ बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें कई बसों के पूरे शीशे तोड़ दिए गए हैं। हालांकि इन घटनाओं में किसी भी यात्री के चोटिल होने या सामान को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के अनुसार लगातार बसों पर हमले की घटनाओं के बाद दिल्ली रूट पर संचालित बसों को बंद करने का फैसला किया गया। दिल्ली रूट पर गढ़वाल मंडल से संचालित 300 बसों (आने-जाने वाली) का संचालन बंद रहा है। उन्होंने कहा यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है, जब स्थिति अनुकूल होगी तो उसका आंकलन करने के बाद ही आगे बसों को संचालित किया जाएगा। कुमाऊं मंडल की बसों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

4 of 6
protest
वहीं रुड़की के बहादराबाद में पुलिस पर पथराव होने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस एहतियात के तौर पर पूरी चौकसी बरत रही है। भारत बंद के आह्वान पर दलित समाज के सैकड़ों लोग ने भेल तिराहे के पृथ्वीराज चौहान चौक पर धरना प्रदर्शन के  साथ ही हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक चले धरने प्रदर्शन के दौरान एएसपी मनोज कत्याल और थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने आंदोलनकारियों को रास्ता खोलने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया । इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए  लाठीचार्ज किया। सूचना पाकर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 6
protest
आंदोलन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, ब्रजेश, पलटूराम, सतपाल सिंह, नीटू, सोनू कुमार, प्रताप प्रधान, जोनी कुमार, डिक्कन कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार और मोनू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।  बहादराबाद्र, रोहालकी, बोंगला, ब्रह्मपुरी, अलीपुर, अहमदपुर, रावली महदूद सलेमपुर और दादूपुर आदि गांवों से लोग प्रदर्शन में पहुंचे। दूसरी और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मौ. अज्जम अली के नेतृत्व में सैकड़ों दलितों ने बैरिकेटिंग लगाकर चक्का जाम किया। एएसपी मनोज कत्याल और थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने जाम खोलने की अपील की।मदन लाल ने कहा कि दलितों के सम्मान और अधिकार के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
protest
फेरूपुर में तिराहे पर बसपा नेता मुकर्रम अंसारी के नेतृत्व में दलित समाज ने आरक्षण खत्म करने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जाम लगाया। इस दौरान दलित समाज के लोगों ने दुकानें बंद कराई। दोपहर एक बजे बसपा नेता मुकर्रम अंसारी के नेतृत्व में दलित समाज के लोग फेरूपुर तिराहे पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष दीपक कठैत व नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करने वालों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद दलित समाज के लोग धरने पर बैठ गये। बसपा नेता मुकर्रम अंसारी के नेतृत्व में दलित समाज के लोग शाम पांच बजे तक धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें