फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से गुजर रहा था ट्रक,अचानक पुल टूटकर गंगा में गिरा, हादसे की तस्वीरें देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Mon, 02 Apr 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 7
Bridge collapse
गंगोत्री हाईवे से जा रहा ट्रक अचानक पुल टूटने की वजह से अचानक गंगा में गिर गया। इसके बाद जो हुआ देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
Bridge collapse
रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी में असी गंगा पर बना वैली ब्रिज भरभरा कर ढह गया। पुल ढहने से गंगोत्री धाम और भारत-चीन सीमावर्ती चौकियों के साथ ही भटवाड़ी प्रखंड के साठ गांवों का देश-दुनिया से सड़क संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

3 of 7
Bridge collapse
मौके पर पहुंची प्रशासन और बीआरओ की टीमें यहां असी गंगा में ह्यूम पाइप डालकर वैकल्पिक रास्ता तैयार करने में जुट गई हैं। महज 80 दिन पहले करीब ढाई करोड़ रुपये लागत में बनकर तैयार पुल ढहने से बीआरओ के तकनीकी कौशल पर सवाल उठ रहे हैं। पुल ढहने से 18 अप्रैल से शुरू हो रही आगामी चार धाम यात्रा प्रभावित होने से आशंकित तीर्थ पुरोहितों एवं पर्यटन व्यवसायियों में रोष व्याप्त है।

4 of 7
Bridge collapse
बता दें कि बीते 14 दिसंबर को दो ओवरलोड ट्रक गुजरने के कारण गंगोरी वैली ब्रिज धराशायी हो गया था। तब बीआरओ ने करीब ढाई करोड़ रुपये लागत से यहां 56 मीटर स्पान का वैली ब्रिज तैयार कर बीते 10 जनवरी से इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू करायी थी। इस पुल की भार वहन क्षमता 18 टन है।
विज्ञापन

5 of 7
Bridge collapse
रविवार सुबह 10:25 बजे रेत से लदा एक डंपर उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जा रहा था। दूसरे छोर पर पहुंचते ही पुल बीचों बीच से मुड़कर ढह गया। जिससे डंपर भी खिसक कर नीचे आ गया। हालांकि हादसे में वाहन चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

6 of 7
uttarakhand
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने असी गंगा के बीच रस्सी डालकर लोगों को पैदल नदी पार कराने की व्यवस्था की। हादसे के करीब एक घंटे बाद बीआरओ टास्क फोर्स के कमांडर सुनील श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों एवं मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
uttarakhand
बीआरओ ने यहां असी गंगा के बीच ह्यूम पाइप डालकर यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल करने की कवायद शुरू कर दी है। देर शाम तक वैकल्पिक व्यवस्था तो बहाल हो जाएगी, लेकिन इस रास्ते 18 अप्रैल से शुरू हो रही गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थित चल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें