फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी को लेकर दो समुदायों के लोगों में खूनी संघर्ष, मारपीट और पथराव में कई घायल, तस्वीरें...

Mon, 28 Oct 2019 07:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (मंगलौर)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली की रात आतिशबाजी को लेकर उत्तराखंड के रुड़की में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार चले। इसी बीच कुछ लोगों ने पथराव भी किया, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। यही नहीं, जमकर हवाई फायरिंग भी गई। खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा और पथराव कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 60 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में पिछले कई दिनों से दो समुदायों के लोगों में पुरानी रंजिश के चलते तनाव चला आ रहा था। दिवाली की रात एक पक्ष के लोग आतिशबाजी कर रहे थे, जिसे लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। एक पक्ष के अरविंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आतिशबाजी के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रात को करीब सवा नौ बजे उनके चचेरे भाई अनुज और दोस्त ईशु बाइक से घर आ रहे थे। आरोप है कि इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। शोर मचाने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया और हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने विवाद की सूचना पुलिस को दी। तुरंत भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और पथराव कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा। वहीं, खूनी संघर्ष में अनुज और ईशु घायल हो गए, जिन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अनुज की हालत गंभीर देख हायर सेंटर भेज दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मेहरउद्दीन पुत्र बशीर, शाहनवाज पुत्र शहजाद, भूरा पुत्र जब्बार, सुहेल और सलीम के खिलाफ बलवे की धाराओं में केस दर्ज किया है। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कोई माहौल खराब करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसपी देहात नवनीत सिंह और सीओ मंगलौर डीएस रावत ने भी गांव पहुंच मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें