फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2018: बहने पंचक में बांधेंगी भाई को राखी, दोष से बचने के लिए 5 दिन कतई न करें ये काम

Sun, 26 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
रविवार 26 अगस्त को देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनिवार रात 11 बजे से ही पंचक दोष लग रहा है। शनिवार को होने के कारण इसे मृत्यु पंचक नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में दोष से बचने के लिए पांच दिन इन कामों को करने से जरूर बचें।
विज्ञापन

2 of 7
panchak
ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज ने बताया कि, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के चारों ओर भ्रमण करता है तो पंचक लगता है। इस काल को अशुभ माना जाता है। इस बार पंचक रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही लग रहा है। इसलिए खासी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 7
आग - फोटो : file
इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। वहीं आग से जुड़े कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए, इससे आग लगने का खतरा रहता है।

4 of 7
दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी गई है। इसलिए पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : डेमो फोटो
अगर आपका घर बन रहा है तो पंचक के दिनों में उसकी छत नहीं बनवानी चाहिए। ऐसा करने से घर में लड़ाई-झगड़ों के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
sad man
पंडितों की मानें तो पंचक में चारपाई बनवाना शुभ नहीं माना जाता है। विद्वानों के अनुसार ऐसा करने से घर में कोई बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fight
मृत्यु पंचक में  माना जाता है कि किसी भी प्रकार का जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए। इससे विवाद या दुर्घटना आदि होने का खतरा बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें