फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी नई करेंसी कराएगी बड़ा नुकसान, लेकिन बचने का ये तरीका है आसान

Tue, 16 Jan 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
क्राइम - फोटो : amar ujala
नई करेंसी के बारे में अगर सावधानी नहीं बरती तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। जिससे बचने के लिए आप ये तरीका अपना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जाली करेंसी - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों यह खबर आ रही है कि भारत में 2000 और 500 रुपए के नकली नोट की तस्करी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, इसके लेकर सुरक्षा एजेंसी ने नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट किया गया है। क्योंकि पाकिस्तान और चीन से भारत में प्रवेश का सबसे आसान रास्ता नेपाल बॉर्डर ही है। तो ऐसे में नकली नोटों की पहचान के लिए ये तरीके आपके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दो हजार का नोट - फोटो : self
2000 के असली नोट की पहचान
नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे तो 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। देवनागिरी में 2000 लिखा हुआ होगा। बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। छोटे-छोटे फॉन्ट में RBI और 2000 लिखा होगा। जब नोट को तिरछा करेंगे तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : social media
गवर्नर धारक को रुपया अदा करता है वाली लाइन होगी और गवर्नर का दस्तखत होगा। नोट को तिरछा करने पर गांधी की फोटो दिखेगी। दाईं तरफ अशोक स्तंभ होगा। दाईं तरफ ही छोटा सा 2000 उभरा हुआ लिखा होगा। दाईं ओर ही 7 लकीरें खींची होंगी। जिस साल नोट छपा है, वह साल लिखा होगा। गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो होगा और मंगलयान की फोटो होगी। नोट पर अलग-अलग भाषाओं में 2 हजार रुपए लिखा हुआ होगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
500-2000 नोट
500 के असली नोट की पहचान
नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे तो 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। देवनागरी में 500 लिखा हुआ होगा। बीच में गांधी की तस्वीर होगी। छोटे-छोटे फॉन्ट में RBI और 500 लिखा होगा। जब नोट को तिरछा करेंगे तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा। एक छोटे से गोले में 500 रुपए उभरा हुआ लिखा होगा।
विज्ञापन

6 of 7
500 rupees note
गवर्नर धारक को रुपया अदा करता है वाली लाइन और गवर्नर का दस्तखत होगा। नोट को तिरछा करने पर खाली जगह पर गांधी की फोटो दिखेगी। रुपए के सिम्बल के साथ अंग्रेजी में 500 लिखा हुआ होगा। दाईं तरफ अशोक स्तंभ होगा। दाईं तरफ ही छोटा सा 500 उभरा हुआ लिखा होगा। जिस साल नोट छपा है, वह साल लिखा होगा। गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो और लाल किले की फोटो होगी। अलग-अलग भाषाओं में 500 रुपए लिखा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
atm dispense fake note - फोटो : ani
बैंक एक्सपर्ट के मुताबिक, जब भी एटीएम से नकली नोट मिले तो सबसे पहले वहां मौजूद लोगों और गॉर्ड को वो नोट दिखाएं। बैंक के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके जानकारी दें। पुलिस को भी फोन करके इसके बारे में बताएं, इससे आप परेशानी से बच जाएंगे। अगर आप ऐसा करेंगे तो साबित हो जाएगा कि आपको एटीएम से नकली नोट मिला है। साथ ही बदले में बैंक आपको असली नोट दे देगा, नहीं तो नुकसान ही झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें