वहीं जब इस वीडियो को देखकर देहरादून के एक फिजिशियन डॉ पंवार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, चिकन जरूरत से ज्यादा खाना नुकसान देता है। ये भी देखना जरूरी कि चिकन की हालत क्या है। लेकिन अमुमन ऐसा नहीं होता है। लोग इस पर बात पर गौर नहीं करते हैं।रही बात कीड़ों की तो ये स्वाभाविक है कि अगर मुर्गियों को मारकर पहले से ही रखेंगे तो उसमें कीड़े हो जाएंगे।कहा कि, आजकल फॉर्म वाले मुर्गियों में कई तरह के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं जो हमारे लिए घातक हो सकते हैं। इसलिए चिकन खाएं, लेकिन इससे पहले चिकन की हालत जरूर देख लें।