फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले फरियादी ने बनाया था वीडियो, इनसे कही थी ये बातें

Sat, 06 Jan 2018 11:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Prakash Pandey
भाजपा के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचने से पहले प्रकाश पांडे ने एक वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने यह वीडियो कांग्रेस की एक नेता को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

2 of 7
BJP
जनता मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के सामने पहुंचकर जहर खाने की बात करने से पहले बना प्रकाश पांडेय का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इससे कई तरह के सवाल भी उभर रहे हैं। मसलन, पांडेय किन बीरेंद्र भाई से मुखातिब है। यह वीडियो कब और किसने बनाया है। वायरल हुए वीडियो में प्रकाश पांडेय जो कह रहे हैं, उसे हम हुबहू पाठकों के सामने रख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
BJP
कहा बीरेंद्र भाई नमस्कार, बीरेंद्र भाई मैं इस समय देहरादून में बीजेपी कार्यालय में हूं। मैं कल से यहां हूं। मेरे काम जो कर रहे हैं, सीएम के ओएसडी हैं ऊर्बा दत्त भट्ट। इससे चार-पांच महीने से पहले से मेरी बात हो रही है। मैने इससे कहा भी था कि कारोबार में काफी घाटा चल रहा है। ट्रांसपोर्ट का काम चल नहीं रहा है। हमारी मदद करो।
 

4 of 7
BJP
कल मैं इसके पास गया, तो यह मुझे कहता है कि तुम्हारे पास...कहीं से बीपीएल कार्ड आप ले आओ, तो 20-30 हजार, 40-50 हजार की मदद करा देंगे। मैने इससे कहा कि मैं ऑलरेडी टैक्स पेड इंसान हूं। चार-चार गाड़ियां हैं मेरे पास। मैने कहा-40-50 हजार से मै क्या करूंगा। 40-50 हजार रुपये में तो मेरी कार ही बिक जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
BJP
मैने इससे कहा कि जो मेरा पैसा फंसा है। सरकारी विभागों से जो पेमेंट हो नहीं रही है, वो पेमेंट करवा दो...इधर उधर से। मैं तुमसे भीख थोडे़ ही मांग रहा हूं। एक तो इनका जनरल नॉलेज बहुत कमजोर है। दूसरा कहते हैं कि जो ये हमारे मेयर हैं हल्द्वानी के जोगेंद्र सिंह रौतेला जी...यह भी बस देखने के खाली सभ्य इंसान हैं और किसी काम के नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
bjp
सबसे बढ़िया तो हमारी इंदिरा ह़दयेश मैडम है, जिन्होंने हल्द्वानी के लिए बहुत कुछ किया। बीजेपी की सरकार ने बेडागर्क कर दिया है। कारोबारियों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया है। इसलिए मैं आपको बता रहा हूं कि मैने अभी प्वाइजन खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indira hridayesh
शायद मैं अब नहीं बचूंगा, लेकिन इन लोगों को सबक सिखाना जरूर है, लोगों को बेवकूफ बनाते है। नरेंद्र मोदी जी की वजह से ये लोग जीत गए। इन्हें दोबारा नहीं आना चाहिए था। मै नहीं चाहता कि मेरी तरह और भाई परेशान हों। ठीक है...आप लोग मेरी जो ये रिक्वेस्ट है, मैडम इंदिरा हृदयेश जी तक पहुंचा दे, बड़ी मेहरबानी होगी आपकी....!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें