फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गुलजार होगी अमेरिकन म्यूजिशियन बीटल्स की कुटिया, आर्ट गैलरी में देख सकेंगे दुर्लभ तस्वीरें

Mon, 19 Feb 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
Chaurasi kutia
राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से विश्व में भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया में दुर्लभ तस्वीरों की आर्ट गैलरी तैयार कर ली गई है। गैलरी का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Chaurasi kutia - फोटो : HT
गैलरी में देश-दुनिया से तीर्थनगरी में जुटने वाले देसी विदेशी सैलानी अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप बीटल्स के भारत आगमन से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरों का अवलोकन कर सकेंगे। तीन भागों में बनी गैलरी में संत महेश योगी से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरों के साथ ही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरों की गैलरी भी शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
Chaurasi kutia
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की ओर से स्वर्गाश्रम स्थित शंकराचार्य नगर चौरासी कुटिया में बीती सदी में 1968 में आए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बैंडग्रुप बीटल्स की यादों से जुड़ी तस्वीरों की गैलरी तैयार की है, जिसे तैयार करने में पार्क प्रशासन को महेश योगी फाउंडेशन ने खासा सहयोग मिला है। बताया गया कि तीन भागों में बनी गैलरी में बीटल्स के अलावा महर्षि महेश योगी व राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरों की गैलरी भी शामिल है।

 

4 of 5
Chaurasi Kutia Ashram
बताया गया है कि गैलरी का सोमवार को वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत विधिवत लोकार्पण करेंगे। रविवार को पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने चौरासी कुटिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि चौरासी कुटिया में सैलानियों के लिए गैलरी के साथ ही कैंटीन व अन्य तरह की सुविधाएं भी जुटाई गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chaurasi Kutia Ashram
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन की ओर से बताया गया कि सोमवार को चौरासी कुटिया में देसी-विदेशी सैलानियों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें