कई जगहों पर चट्टान से अचानक छोटे-बड़े पत्थर भी छिटक रहे हैं। जिससे चट्टानी हिस्सों में सावधानीपूर्वक वाहन संचालन की जरुरत है।
विज्ञापन
3 of 6
danger zone, badrinath highway, chardham yatra
बदरीनाथ हाईवे पर स्थानीय वाहनों के साथ ही इन दिनों बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के यात्रा वाहन संचालित हो रहे हैं। चमोली जनपद सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
चीन सीमा क्षेत्र होने के कारण हाईवे पर सेना के वाहनों की आवाजाही भी होती है। लेकिन बारिश से पत्थरों पर मिट्टी की पकड़ कमजोर पड़ रही है। जिससे पत्थर हाईवे पर छिटक रहे हैं।
बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कर का कहना है कि गौचर से बदरीनाथ तक हाईवे पर कई डेंजर जोन हैं। दुपहिया वाहनों में बदरीनाथ पहुंच रहे कांवड़िए और तीर्थयात्री चट्टानी भाग में सावधानीपूर्वक वाहनों का संचालन करें।
वहीं, हाईवे के चौड़ीकरण कार्य से मैठाणा, पुरसाड़ी, लामबगड़ के पास हाईवे पर मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है।