अब अगर सोशल मीडिया पर इस तरह का मैसेज फॉरवर्ड किया तो सरकारी नौकरी मिलने में परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 6
विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार
- फोटो : AmarUjala
सोशल मीडिया पर वैमनस्य फैलाने वाले मैसेज पोस्ट या फारवर्ड करने वाले लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
3 of 6
document verification
यही नहीं, विदेश यात्रा, पासपोर्ट अन्य काम भी इस कारण अटक सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन कामों में पुलिस सत्यापन की जरूरत पड़ती है, उनमें ऐसे लोगों की निगेटिव रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने स्थानीय अभिसूचना इकाइयों (एलआईयू) को विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
4 of 6
फाइल फोटो
बता दें कि पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को सोशल मीडिया के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इस तरह के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
5 of 6
job
- फोटो : Getty Images
अब पुलिस ने और सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। एडीजी ने बताया कि इस संबंध में जिन कामों के लिए पुलिस सत्यापन की जरूरत पड़ती है, उनके ऐसे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भेजी जाएगी, जो इस तरह के मैसेज वायरल करते हैं।
ऐसी सेवाओं जिनमें पुलिस सत्यापन की जरूरत पड़ती है उनमें पासपोर्ट, वीजा, सरकारी नौकरी, ठेकेदारी का लाइसेंस, ड्रग लाइसेंस आदि शामिल हैं। इसके अलावा कुछ शिक्षण संस्थान भी पुलिस सत्यापन कराते हैं।