फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! गाड़ी को धोते वक्त किया ये काम तो अब लगेगा जुर्माना, मुसीबत से बचना है तो जरूर पढ़ें...

Wed, 23 May 2018 07:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
car wash
अब गाड़ी धोते वक्त आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा। जी हां, अगर इस बात को नजरअंदाज किया तो नुकसान झेलने को तैयार रहिए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पानी की किल्लत
गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट देखते हुए जल संस्थान ने अब वाहनों और घर के आगे की सड़क को धोने पर पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। जल संस्थान की ओर से ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जहां पानी की ज्यादा बर्बादी हो रही है। मंगलवार से विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा।   

 
विज्ञापन

3 of 5
car wash
जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि शहर और आसपास के इलाकों में कई लोग वाहनों को धोने और घर के बाहर सड़क धोने में कई लोग सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। विभाग की ओर से ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन, पश्चिमी अंबर तालाब, शक्ति स्रोत मोहल्ला, रामनगर में कई लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं।

 

4 of 5
demo pic
उन्होंने बताया कि मंगलवार से पानी की बर्बादी करने वाले लोगों के चालान काटे जाएंगे। पानी की बर्बादी करने पर कम से कम एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : BBC
उन्होंने बताया कि यदि किसी कॉलोनी या मोहल्ले में लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं तो आप उसकी शिकायत स्थानीय जल संस्थान के कार्यालय में कर सकते हैं। विभाग की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें