फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

Tue, 29 Sep 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 15
गढ़वाल के पौड़ी जिले स्थित कोटद्वार में दो पक्षों में हुई मारपीट से उपजे विवाद ने बवाल का रूप धर लिया। देखिए तस्वीरों में हाल....
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

2 of 15
सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लकड़ीपड़ाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की सड़क पर एक दुकान के सामने रखे पत्थरों की दीवार से टक्कर लग गई। इससे ट्रैक्टर चालक और दुकानदार में विवाद हो गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

3 of 15
दुकानदार और उसके साथियों ने ट्रैक्टर चालक राजपाल के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही राजपाल को बचाने के लिए उसके भाई और पड़ोसी पहुंचे तो फिर से मौके पर विवाद शुरू हो गया।

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

4 of 15
आरोप है कि दुकानदार और उसके साथ के पांच छह लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद वे किसी तरह जान बचाकर भागे।
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

5 of 15
घटना में राजपाल, धर्मपाल, हेमराज उर्फ बंटी और सूरजपाल घायल हो गए। उन्हें लोगों ने यहां राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। राजपाल को यहां से देहरादून सीएमआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

6 of 15
घटना की सूचना म‌िलते ही गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई और उन्होंने बाजार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

7 of 15
देखते ही देखते बवाल शुरू हो गया। घटना के बाद पूरा बाजार बंद हो गया।

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

8 of 15
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

9 of 15
तोड़फोड़ करने वालों पर पुल‌‌िस ने जमकर लाठीचार्ज किया।

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

10 of 15
लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटे आईं। लेक‌िन एक बार जाने के बाद लोग फ‌िर सड़कों पर आ जाते।

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

11 of 15
स्थ‌ित‌ि यह हुई क‌ि पुल‌िस को लाठीचार्ज को रोकने के ल‌िए तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा।

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

12 of 15
इसके बाद शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया। देर शाम तक शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

13 of 15
क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई। बाजार बंद होने से शहर में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

14 of 15
वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पुलिस पर इस मामले में देर से एफआईआर दर्ज करने और हमलावरों को बचाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा काटा। डीएम के समक्ष कोतवाली में हंगामा करते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो गुटों में झड़प के बाद बवाल, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

15 of 15
दोपहर तक जिलाधिकारी, एसपी और गढ़वाल आईजी कोटद्वार पहुंच गए थे। शहर में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। पांच कंपनी पीएसी अलग से तैनात कर दी गई है। घटना का जायजा लेते डीआईजी संजय गुंज्याल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें