फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार डांसर हत्याकांड: चेहरा देखते ही चीख पड़ी बहन... बोली- श्रेया ने मां से किया था वादा, फिर ऐसे कैसे चली गई

Sun, 17 Sep 2023 12:09 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया की बहन अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंची। - फोटो : amar ujala

रायपुर क्षेत्र में मारी गई नेपाल मूल की श्रेया को लेने के लिए उसकी छोटी बहन और रिश्तेदार देहरादून पहुंचे थे। पुलिस ने कोरोनेशन अस्पताल में उसकी लाश को परिजनों के हवाले किया। लगभग छह दिन पुरानी लाश का जब चेहरा खुला तो उसकी बहन चेहरे को देखकर चीख पड़ी।

बचपन से लेकर अब तक की सभी बातों को याद कर छोटी बहन के आंसू नहीं थम रहे थे। इसके बाद पुलिस के सहयोग से लक्खीबाग श्मशान घाट पर श्रेया का अंतिम संस्कार किया गया। श्रेया की रायपुर क्षेत्र में पिछले शनिवार की रात में लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को थानों मार्ग से सटे एक गांव के पास नाले में फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया और 72 घंटे तक परिजनों का इंतजार किया। इस बीच पिछले दिनों पुलिस का संपर्क श्रेया की छोटी बहन से हुआ था। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ तीन दिन पहले नेपाल से देहरादून के लिए चली थी। यहां से वह पश्चिम बंगाल आई और फिर हवाई जहाज से दिल्ली। इसके बाद वह रिश्तेदार के साथ शनिवार को देहरादून पहुंची थी। वह पहले रायपुर थाने गए।

विज्ञापन

2 of 5
श्रेया की बहन - फोटो : amar ujala

वहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी ले जाया गया। यहां श्रेया को कर्मचारियों ने शव को खोलकर दिखाया तो वह चेहरे को देखकर जोर से चीख पड़ी।
 

विज्ञापन

3 of 5
पुलिस स्टेशन पहुंची श्रेया की बहन - फोटो : amar ujala

पहले से ही उसके चेहरे पर कई चोटें थीं। अब पोस्टमार्टम और छह दिन बीत जाने के बाद चेहरा बेहद खराब हो गया था।

4 of 5
बार डांसर श्रेया हत्याकांड - फोटो : amar ujala

श्रेया की बहन सिजला के अनुसार श्रेया ही सारे परिवार का खर्च उठाती थी। वह हर महीने भारत से 30-35 हजार रुपये नेपाल भेजती थी। उसने यहां से अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों को भी फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद रायपुर पुलिस के सहयोग से श्रेया का अंतिम संस्कार किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बार डांसर श्रेया हत्याकांड - फोटो : amar ujala

श्रेया की बहन ने बताया कि अब परिवार वाले उसकी शादी की सोच रहे थे। इसके लिए कई लड़के वालों से भी बात चल रही थी। श्रेया ने मौत से पहले जब बात की थी तो कहा था कि वह जल्द ही नेपाल आएगी। उसने मां से वादा किया था कि वह उनकी पसंद के लड़के से शादी कर लेगी। लेकिन, परिवार को नहीं पता था कि उसकी मौत इस तरह आएगी।

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी बर्थडे: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर धामों में विशेष पूजा, आयुष्मान भव अभियान की होगी आज शुरुआत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें