फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार डांसर हत्याकांड: आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल गया जेल, परिजन नहीं आए तो पुलिस खुद ही करेगी शव का अंतिम संस्कार

Wed, 13 Sep 2023 02:58 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
बार डांसर श्रेया हत्याकांड - फोटो : amar ujala

नेपाल की युवती श्रेया की हत्या के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस ने श्रेया के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

पुलिस नेपाल में उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। 72 घंटे बाद उसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यदि परिजन नहीं आए तो पुलिस खुद ही श्रेया के शव का अंतिम संस्कार कराएगी।गौरतलब है कि रविवार सुबह थानो रोड से सटे सिलवारगढ़ के रास्ते के किनारे कच्चे नाले में एक युवती का शव पड़ा मिला था।

पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। छानबीन के बाद पुलिस ने पंडितवाड़ी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय को गिरफ्तार किया और उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया श्रेया उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बार डांसर श्रेया हत्याकांड - फोटो : amar ujala

ऐसे में उपाध्याय ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली और शनिवार रात को पहले उसे शराब पिलाई।

विज्ञापन

3 of 5
आरोपी - फोटो : amar ujala

वह उसे लॉन्ग ड्राइव पर थानो मार्ग पर ले गया। यहां जब वह नशे में हो गई तो उपाध्याय ने उसके सिर और माथे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

4 of 5
थानों मार्ग के पास मिला लड़की शव - फोटो : amar ujala

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि श्रेया का शव मिले बुधवार को 72 घंटे हो जाएंगे। उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...दर्द और प्यार: परिवार के सामने कपिल को सलमान बताया, जिससे थी बेपनाह मोहब्बत फिर 'कुदरत' ने उसे ही मिटा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : amar ujala

उसके शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें