फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं काटने पड़ेंगे बैंक के चक्कर अब यहां भी मिलेंगी बैंकिग सेवाएं, खाताधारकों को होगा फायदा ही फायदा

Mon, 17 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
Common service center
जल्द ही अब आपको बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी बैंकिंग सेवाएं अब आपको यहां भी मिल जाएंगी। जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर जल्द एचडीएफसी के मिनी बैंक बन जाएंगे। जहां खाता खोलकर पैसे निकालने और जमा करने की सुविधा होगी। एचडीएफसी पायलेट बेसिस पर जल्द पांच सीएससी में बैंकिग सेवा शुरू करेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
वहीं जनपद की सभी राशन की दुकानें भी सीएससी सेंटर में बदल जाएंगी। यहां भी लोगों को बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। एचडीएफसी के दिल्ली कार्यालय ने सीएससी के पास सभी कॉमन सर्विस सेंटर को मिनी बैंक में तबदील करने का प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
कॉमन सर्विस सेंटर
सीएससी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल अरोड़ा ने बताया कि जनपद में करीब 8 सौ सीएससी सेंटर हैं। पायलेट बेसिस पर योजना सफल होने पर सभी सीएससी में योजना को शुरू किया जाएगा। जहां लोग पैसों की लेनदेन सहित खाता खुलवाने जैसी अन्य बैंक सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
 

4 of 5
dl
बता दें कि, खाद्य वितरण प्रणाली को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके तहत राशन वितरण एवं आवंटन की समस्त जानकारियां ऑनलाइन मिल सकेगी। सरकारी राशन की दुकानों में जनसुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। जिसमें लोग ड्राइविंग लाइसेंस, आय, जाति व अन्य प्रमाण पत्र बनवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
atm card - फोटो : demo
राशन की दुकानों को सीएससी के रूप में बदलने के बाद वहां पर सरकारी, प्राइवेट और सोशल सेक्टर के सभी तरह के प्रमाणपत्र, आवेदन पत्र और यूटिलिटी बिल का भुगतान किया जा सकेगा। बिजली का बिल जमा होगा, रेलवे टिकट बुक कराया जा सकेगा, जिसका कमीशन दुकानदारों को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें