फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक से की वहज से परेशानी से घिरे हजारों बैंक ग्राहक, पीछे है ये बड़ी वजह

Wed, 18 Apr 2018 07:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/काशीपुर
विज्ञापन
1 of 8
rbi
रिजर्व बैंक की वजह से हजारों बैंक ग्राहक परेशानी से घिर गए हैं। इसके पीछे की वजह जानेंगे तो नोटबंदी में झेली फजीहत याद आ जाएगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
atm
उत्तराखंड के कुमाऊं में कैश की किल्लत के चलते लाइन में लग रहे लोगों को नोटबंदी के दौरान झेली गई जिल्लत याद आ रही है। बागेश्वर-चंपावत, हल्द्वानी, रुद्रपुर शहरों समेत अधिकतर जगह रविवार को एटीएम कैशलेस रहीं। लगातार दो दिन के अवकाश ने दिक्कत बढ़ा दी।

 
विज्ञापन

3 of 8
rbi
पर्वतीय जनपदों में तो पिछले करीब पखवाड़े भर से नकदी का संकट बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रिजर्व बैंक से पर्याप्त करेंसी न आने के कारण एटीएम संचालन में दिक्कत आ रही है। ऊपर से जमा निकासी में अंतर के कारण समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है।

 

4 of 8
एटीएम - फोटो : concept photo
ऊधम सिंह नगर में रविवार को 363 एटीएम कैशलेस हो गईं। खटीमा जैसे सीमांत क्षेत्रों में शनिवार से एटीएम मशीनों में पैसा नहीं है। सभी बैंकों के करेंसी चेस्ट बंद होने के कारण थर्ड पार्टी एजेंसियों ने भी मशीनों में कैश नहीं डाला। शनिवार शाम तक रुद्रपुर के कुछ एटीएम मशीनों में पैसा था लेकिन रविवार सुबह लगभग सभी एटीएम कैशलेस हो गईं। सुबह से ही लोग एटीएम मशीनों के बाहर परेशान नजर आए। चंपावत में भी रविवार को अधिकतर एटीएम बंद रहीं।

 
विज्ञापन

5 of 8
दो हजार का नोट - फोटो : self
एसबीआई के मुख्य एटीएम से जरूर रकम निकली, लेकिन यहां भी सिर्फ दो हजार रुपये के नोट ही उपलब्ध थे। हल्द्वानी में नवाबी रोड पर एचडीएफसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम समेत कलावती चौराहे, देवलचौड़ (एसबीआई का एटीएम) के एटीएम खाली थी। पीएनबी के भी कुछ एटीएम खाली पड़ी थीं। बागेश्वर में भी नकदी का संकट रहा।
विज्ञापन

6 of 8
sbi
जमा निकासी में अंतर होने से भी गहरा रहा नकदी संकट
चंपावत में भारतीय स्टेट बैंक के पास सवा करोड़ रुपये ही बचे हैं। बैंक में प्रतिदिन ग्राहकों की ओर से करीब 25 लाख रुपये जमा हो रहे हैं जबकि हर दिन 60 लाख रुपये निकासी हो रही है। जमा निकासी में बड़ा अंतर और रिजर्व बैंक से करेंसी ने आने के कारण बैंकों की दिक्कत में इजाफा हो रहा है। नकदी संकट को देखते हुए एसबीआई अन्य बैंकों को पांच लाख रुपये से अधिक नहीं दे रहा है। एसबीआई के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट के अनुसार बैंक में वर्तमान में सवा करोड़ के अलावा 80 लाख रुपये के सिक्के उपलब्ध हैं लेकिन ग्राहक इन सिक्कों को लेना पसंद नहीं कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
money
पिथौरागढ़ को चार दिन पहले 72 करोड़ का ‘मरहम’
पिथौरागढ़ जिले में नकदी संकट के बीच बृहस्पतिवार को 72 करोड़ के मरहम से बैंकों को फौरी राहत मिली लेकिन स्थायी समाधान होने के आसार कम हैं। संकट को देखते हुए एसबीआई ने रकम निकालने के लिए घोषित की गई लिमिट अब हटा ली है। इससे पहले नकदी संकट का हाल ये था कि कतार में लगे-लगे लोगों की हालत बिगड़ने लगी थी।

 
विज्ञापन

8 of 8
राबर्ट्सगंज में बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : सोनभद्र
अवकाश के दिन एटीएम में पैसा डालने से संबंधित आरबीआई से कोई गाइड लाइन नहीं मिली है। महीने के दूसरे शनिवार और लगातार अवकाशों के चलते सभी बैंकों के करेंसी चेस्ट भी बंद रहते हैं। इस कारण ऐजेंसियां भी एटीएम मशीनों में पैसा नहीं डाल पाती हैं।
- मधुसूदन, लीड बैंक अधिकारी, ऊधमसिंह नगर 

चंपावत में धीरे धीरे नकदी का संकट गहरा रहा है। जिले को नकदी उपलब्ध कराने के लिए रिजर्व बैंक देहरादून को कई बार पत्र लिखा गया है। लेकिन करेंसी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। 
- आनंद सिंह रावत, लीड बैंक प्रबंधक, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें