फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बदरीनाथ की डोली के सामने सीएम बजाने लगे बैंड, तस्वीरें

Wed, 16 Nov 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 7
badrinath dham - फोटो : AmarUjala
भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट बुधवार अपराह्न बंद हुए तो हजारों भक्तों के साथ सीएम हरीश रावत भी धाम में मौजूद रहे। भगवान बदरीनाथ की डोली के सामने बैंड बजता देख सीएम खुद को रोक न सके।
विज्ञापन

2 of 7
Badrinath Dham - फोटो : AmarUjala
भगवान बदरीनाथ के कपाट बुधवार अपराह्न 3.45 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ ही करीब तीन हजार तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। इस वर्ष कपाट बंद होने तक छह लाख 20 हजार तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।
विज्ञापन

3 of 7
Badrinath Dham - फोटो : AmarUjala
धाम में बुधवार तड़के से ही बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा शुरू हो गई थी। वेद ऋचाओं का वाचन बंद होने से वेदपाठियों ने गुप्त मंत्रों से भगवान बदरीनाथ का आह्वान किया। धार्मिक प्रक्रियाएं दोपहर तक चली।

4 of 7
Badrinath Dham - फोटो : AmarUjala
इस दौरान मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहे। बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार के दोनों ओर बदरीनाथ के वेदपाठी और संस्कृत के छात्रों ने स्वस्ति वाचन और विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया।
विज्ञापन

5 of 7
Badrinath Dham - फोटो : AmarUjala
बदरीनाथ की धार्मिक परंपरा के अनुसार अपराह्न तीन बजे बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने माता लक्ष्मी का वेश धारण कर लक्ष्मी जी की प्रतिमा को बदरीनाथ गर्भगृह में रखा। माणा गांव की कन्याओं की ओर से निर्मित कंबल पर घी का लेपन कर बदरीनाथ को ओढ़ाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
Badrinath Dham - फोटो : AmarUjala
बदरीनाथ गर्भगृह से कुबेर जी, गरुड़ जी और उद्धव जी की प्रतिमा को गर्भगृह से बाहर लाकर उत्सव डोली में रखा गया। इसके बाद आदि गुरू शंकराचार्य की डोली और तीनों देवों की उत्सव डोलियां पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
BadriDham - फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार को सभी डोलियां शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर योग ध्यान बदरी मंदिर में पहुंच जाएगी, साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी जोशीमठ नृसिंह मंदिर के लिए रवाना होगी। इस दौरान धाम में पहुंचे हजारों तीर्थयात्रियों व स्थानीय श्रद्धालुओं के जयकारों से संपूर्ण बदरीशपुरी गुंजायमान हो उठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें