फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: कमेडा में 12 घंटे बाद खुला हाईवे, फंसे लोगों ने ली राहत की सांस, यमुनोत्री में भू-कटाव

Sat, 10 Aug 2024 03:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)/ बड़कोट (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे गोचर के पास कमेडा में 12 घंटे बाद खुल गया है। जिसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। बीती रात को आई भारी बारिश के कारण हाईवे कमेडा में बंद हो गया था ।

तहसीलदार कर्णप्रयाग सुधा डोभाल ने बताया कि शुक्रवार रात्रि की भारी बारिश के चलते यहां पहाड़ी से मलबा गिरकर सड़क पर आ गया है। जिसके चलते यातायात बंद हो गया था। काफी संख्या में यहां वाहन फंसे हुए रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे को खोलने के लिए सुबह सात बजे तक कोई जेसीबी मशीन नहीं आई थी।

बदरीनाथ हाईवे पर कमेडा में स्लाइंडिंग जोन है। हाईवे बंद होने से यहां सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। उधर यमुनोत्री में भी कृष्णा चट्टी में भू-कटाव हो रहा है।

यमुनोत्री धाम सहित आसपास लगातार बारिश के चलते जानकीचट्टी फूलचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी में यमुना नदी के कटाव से एक कच्चा ढाबा यमुना नदी में बह गया। जबकि एक अन्य ढाबे सहित बिजली की बड़ी लाइन पर लगा ट्रांसफर झूल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड के अधिकतर जिलों के कुछ इलाकों में आज शनिवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

4 of 5
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में अधिक सतर्कता के साथ रहें।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: 150 मीटर सड़क की हुई अस्थायी मरम्मत, सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच हाईवे पर पैदल आवाजाही शुरू

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुनोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें