फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIX: मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे 12 घंटे रहा बंद, 7 हजार यात्री फंसे

Mon, 20 Jun 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 6
badrinath highway closed - फोटो : amar ujala
रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे करीब बारह घंटे अवरुद्ध रहा। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शन को जा रहे करीब सात हजार तीर्थयात्री विभिन्न पड़ावों में फंसे रहे।
विज्ञापन

PIX: मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे 12 घंटे रहा बंद, 7 हजार यात्री फंसे

2 of 6
badrinath highway closed
सोमवार शाम तीन बजे हाईवे सुचारु होने के बाद तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। रविवार रात को चमोली से पांडुकेश्वर तक भारी बारिश हुई, जिससे सोमवार को तड़के तीन बजे बदरीनाथ हाईवे बल्दौड़ा, पिनौला और पैनी में चट्टानी भाग से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

PIX: मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे 12 घंटे रहा बंद, 7 हजार यात्री फंसे

3 of 6
badrinath highway closed
पैनी में खनोली गदेरे में उफान आने से चार ढाबे भी क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे अवरुद्ध होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रियों के वाहनों के पहिए थम गए।

PIX: मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे 12 घंटे रहा बंद, 7 हजार यात्री फंसे

4 of 6
badrinath highway closed
पुलिस प्रशासन ने सुबह आठ बजे बाद यात्रा वाहनों को जोशीमठ और गोविंदघाट में ही रोक लिया। पिनौला, पैनी और बल्दौड़ा में भी यात्रा वाहन फंसे रहे। दिनभर तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

PIX: मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे 12 घंटे रहा बंद, 7 हजार यात्री फंसे

5 of 6
badrinath highway closed
सुबह दस बजे सीमा सड़क संगठन की पांच मशीनों और सौ से ही अधिक श्रमिकों ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

PIX: मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे 12 घंटे रहा बंद, 7 हजार यात्री फंसे

6 of 6
badrinath highway closed
सीमा सड़क संगठन के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि भारी बारिश होने पर हाथी पर्वत से बैनाकुली तक हाईवे पर कई ऐसे बरसाती नाले हैं जो दिक्कत पैदा कर सकते हैं। हाईवे को अधिक समय तक बंद होने नहीं दिया जाएगा। हाईवे पर मशीनें और मैन पावर की तैनाती कर दी गई है।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें