मुंबई में चल रही कलर्स फेमिना मिस इंडिया-2017 में उत्तराखंड की बेटी अनुकृति गुसाईं ने टाइमलेस ब्यूटी का खिताब भी जीत लिया है। रविवार यानी 25 जून को प्रतियोगिता का फाइनल होना है और पूरे उत्तराखंड की निगाहें अनुकृति की जीत पर टिकी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
anukriti
शनिवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत में अनुकृति ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में प्रतिभागियों को अपने-अपने राज्य की पृष्ठभूमि से संबंधित परफॉरमेंस दिखाना है।
विज्ञापन
3 of 5
Anukriti Gusain
वह इस प्रतियोगिता में राज्य की लोक संस्कृति, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की विरासत को देशवासियों से रू-ब-रू कराएंगी। अनुकृति ने बताया कि कई चरणों में हो रही इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए टाइमलेस ब्यूटी का खिताब हासिल हुआ है।
4 of 5
anukriti
अनुकृति की मां नर्बदा गुसाईं और पिता उत्तम गुसाईं को विश्वास है कि इस बार जीत का सेहरा उत्तराखंड के सिर ही सजेगा। पूरा परिवार 25 जून को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता का साक्षी बनने के लिए मुंबई पहुंच गया है।