फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2012 के बाद भर्ती शिक्षकों ने ज्वाइनिंग के समय किया है ऐसा, तो जा सकती है उनकी नौकरी

Thu, 09 Nov 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
teacher demo pic
अगर आप भी शिक्षक हैं तो यह खबर आपके लिए है। 2012 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। पढ़िए जरूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
जांच - फोटो : demopic
दरअसल, गृह विभाग ने शिक्षा विभाग में अमान्य प्रमाण-पत्रों से नियुक्तियों के मामले में एसआईटी की जांच की समय सीमा तय कर दी है। इसके तहत एसआईटी 2012 से लेकर 2016 तक भर्ती हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों के साथ अन्य शिकायतों की जांच करेगी।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
ऐसे में अगर किसी भी शिक्षक ने गलत प्रमाण पत्र या फर्जी प्रमाण यत्र जमा किए हैं या नहीं किए हैं तो उनकी नौकरी पर सकंट आ सकता है। समयसीमा के बाबत एसआईटी ने बीते सितंबर में शासन से जांच की अवधि तय करने का अनुरोध किया था।  बात दें अमान्य शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में नियुक्तियां पाने के खेल का अमर उजाला ने खुलासा किया था।

4 of 6
टीचर - फोटो : Amar Ujala
शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश दिए थे। पुलिस मुख्यालय ने सीबीसीआईडी की अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी को शिक्षकाें के अमान्य प्रमाण-पत्रों को लेकर करीब ढाई सौ के करीब शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
श‌िक्षक - फोटो : demo
इस बीच एसआईटी प्रभारी चौबे ने सितंबर में शासन को पत्र लिखकर शिक्षकों की भर्ती को लेकर जांच की अवधि तय करने को कहा था। गृह विभाग ने संज्ञान लेते हुए एसआईटी से 2012 से लेकर 2016 में हुई भर्ती हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीचर - फोटो : demo pic
एसआईटी को इस जांच में जिन भी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों में कुछ भी गड़बड़ी मिली तो उस शिक्षकों की सेवा तुरंत समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें