फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों के लिए बुरी खबर, अभी इस योजना का नहीं मिलेगा फायदा

Mon, 29 Jan 2018 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
1 of 6
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
अगर आपके पास भी राशनकार्ड है तो आपके लिए बुरी खबर है। सरकार की ओर से शुरु की गई इस योजना का लाभ अभी आपको नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एपीएल कार्ड धारकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) का लाभ जल्द मिलने वाला नहीं है, क्योंकि अभी तक प्रदेश के 50 फीसदी कार्ड ही बैंक खातों से जोड़े जा सके हैं। ऊधमसिंह नगर में तो महज 22 प्रतिशत कार्ड ही जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
trivendra singh rawat
सर्वाधिक चंपावत जिले में 80 प्रतिशत कार्ड बैंक खातों से कनेक्ट कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एपीएल राशन कार्ड धारकों को राज्य खाद्य योजना के तहत डीबीटी का लाभ एक नवंबर से देने की घोषणा की थी।

4 of 6
money
इसके तहत कार्ड धारक के खाते में हर माह 185 रुपये आने हैं, जिससे कार्डधारक खुले बाजार से खाद्यान्न खरीद सकता है।  प्रदेश में 10 लाख 44 हजार 542 एपीएल कार्डधारक हैं।
विज्ञापन

5 of 6
computer
ऐसे कई राशन कार्डधारक हैं जिनका बैंकों में खाता नहीं हैं। ऊधमसिंह नगर के जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने बताया कि उनके यहां अभी तक 22 प्रतिशत राशन कार्डों में बैंक एकाउंट नंबर फीड किए गए हैं, जबकि देहरादून के डीएसओ विपिन कुमार के अनुसार, जनपद देहरादून में 40 प्रतिशत राशन कार्ड फीड हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ration card
सबसे अधिक बैंक एकाउंट चंपावत जनपद में फीड किए गए हैं। लगभग 80 प्रतिशत कार्डों के एकाउंट नंबर फीड किए जा चुके हैं। पांच नवंबर तक मिली सूचना के अनुसार उत्तरकाशी में 77 प्रतिशत, टिहरी गढ़वाल में 33 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में 46 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 38 प्रतिशत, नैनीताल में 14 प्रतिशत, पौड़ी गढ़वाल में 57 प्रतिशत, चमोली में 22 प्रतिशत, बागेश्वर में 67 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 45 प्रतिशत राशन कार्डों में ही बैंक एकाउंट फीड हो पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें