फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों के लिए ये बड़ी सुविधा कर दी बंद, जान लें नहीं तो पछताना पड़ेगा

Thu, 28 Dec 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
train - फोटो : file photo
भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए ये बड़ी सुविधा बंद कर दी है। जान लें नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है।




 
विज्ञापन

2 of 6
Parcel

रेलवे ने पार्सल बुकिंग पर वाया की सुविधा बंद कर दी है। यानी जहां तक ट्रेन जाएगी वहीं तक सामान भेजा जा सकेगा। अब यात्री पार्सल बुकिंग से ट्रेन बदलकर सामान को एक से दूसरे स्थान तक नहीं भेज पाएंगे। यदि टिकट बुकिंग से सामान भेजना है तो उसमें भी एक बार ही ट्रेन शिफ्ट करने का मौका मिलेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
railway parcel
देहरादून से कुछ ही क्षेत्रों के लिए सीधी ट्रेनें चलती हैं ऐसे में ट्रेन बदलकर सामान न जाने के कारण उत्तराखंड के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मसलन, देहरादून से बैंगलोर के लिए सामान भेजना है तो टिकट बुकिंग से जाएगा।

 

4 of 6
railway parcel
टिकट के माध्यम से यह सुविधा रहेगी कि दिल्ली स्टेशन पर सामान को बैंगलोर जाने वाली ट्रेन में शिफ्ट कर भेजा जाएगा। पार्सल बुकिंग में इस तरह की सुविधा को खत्म कर दिया गया। लेकिन, टिकट से सामान भेजने में खर्चा ज्यादा होगा। क्योंकि पार्सल बुकिंग की तुलना में सामान टिकट का किराया 1.5 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून - फोटो : AmarUjala
दून स्टेशन के चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि पार्सल बुकिंग पर वाया की सुविधा बंद कर दी गई है। सामान को एक ट्रेन से दूसरे ट्रेन में शिफ्ट करने की समस्या और क्लेम ज्यादा होने के कारण रेलवे ने इस सुविधा को बंद किया है। सीधी ट्रेनों से ही पार्सल बुकिंग का सामान भेजने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
railway station
देहरादून स्टेशन से पार्सल बुकिंग से रेलवे को हर माह औसतन 30 लाख की इनकम होती है। एक दिन में करीब 60 से 70 हजार रुपये का पार्सल बुक होता है। एक स्थान से दूसरे स्थान को सामान भेजने के लिए रेलवे दो तरह से बुकिंग करता है। एक पार्सल बुकिंग होती है, जिसमें बिना यात्री के सामान गंतव्य स्थान तक पहुंचता है। टिकट बुकिंग में यात्री भी सामान के साथ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें