पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में अशुभ योग बन रहा है जो इन राशियों के जातकों को परेशान कर सकता है। अगर आप यह उपाय करेंगे तो कोई अनिष्ट नहीं होगा। ज्योतिषाचार्य पीपीएस राणा ने बताया कि शनिवार तीन फरवरी को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होने से लुम्बक योग बन रहा है। जो कुछ राशियों के जातकों को परेशान कर सकता है। अगर जातक नीचे दिए गए उपाय करेंगे तो अनिष्ट से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 13
astrology
- फोटो : google
मेष: कुछ फैसले आपको सावधानी से लेने पड़ेंगे, लेकिन साथ काम करने वाले और परिवार के लोग आपके लिए परेशानी की स्थितियां पैदा कर सकते हैं। कामकाज में ज्यादा व्यस्त होने से आपके दूसरे महत्वपूर्ण काम भी अधूरे रह सकते हैं।
क्या न करें -किसी से पैसा उधार न लें।
विज्ञापन
3 of 13
astrology
- फोटो : google
वृष: पैसों को लेकर फालतू रिस्क न लें। बहस करने से बचें। बिना सोचे समझे खर्चा भी हो सकता है। इससे आप परेशानी में फंस सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन होने के योग हैं। पैसों को लेकर विवाद होने की भी संभावना है। आपकी और आपके साथी की सोच में अंतर हो सकता है, जिसका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा। नए निवेश करने से पूरी तरह बचें तो अच्छा रहेगा। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती है।
क्या करें -पीपल के पेड़ के नीचे पीली मिठाई रखें।
4 of 13
astrology
- फोटो : amarujala
मिथुन: आज के लिए बहुत सारी योजनाएं न बनाएं। कठिन परिस्थिति सामने आने पर आप घबरा सकते हैं। मन की बातें मन में ही रखने से आप परेशान हो सकते हैं। ध्यान रखें कि बातें मन में ही दबी रहेंगी, तो आपके लिए ज्यादा बड़ी समस्या हो सकती है। आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। इतना ध्यान रखें कि कोई गलत काम न करें। दिनभर सुस्ती और आलस्य रहेगा। दिमाग और मन में उथल-पुथल रहेगी। खाने-पीने में सावधानी रखें। संकोच और घबराहट के कारण आप कारोबार के अच्छे मौके भी गंवा सकते हैं।
क्या करें - मंदिर में घंटी, दीपक या भगवान की कोई तस्वीर दान दें।
विज्ञापन
5 of 13
astrology
- फोटो : amarujala
कर्क: समय की कमी के कारण परिवार के सदस्यों और दोस्तों की इच्छाएं पूरी नहीं हो पाएंगे। आपकी कुछ बातें लोगों को परेशान करेंगी। बातचीत में सावधान रहें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा हो सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले सलाह कर लें।
क्या करें -घर या ऑफिस में नमक के पानी से पोंछा लगावाएं।
विज्ञापन
6 of 13
astrology
- फोटो : amarujala
सिंह: आज आप सावधानी से काम करें तो बच जाएंगे। किसी झमेले में पड़ने से बचें। पुराने मामले और बाकी काम निपटाने में आप उलझ सकते हैं। कोई फैसला ऐसा हो सकता है जो आपको आने वाले दिनों में और उलझा सकता है। संभल कर काम करें। पैसों के मामले में कोई परेशानी भी हो सकती है। साथ काम करने वाले कुछ लोगों के साथ आपका तालमेल कम ही रहेगा। नजदीकी रिश्तों में कुछ खटास हो सकती है। किसी को पैसा उधार देने के चक्कर में न फंसे।
क्या करें -मंदिर, गुरुद्वारा जैसी जगहों पर कोई धर्म ग्रंथ या कपड़े दान दें।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या: फालतू खर्चा बढ़ सकता है। मेहनत आपकी और तारीफ किसी और की हो सकती है। आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। कुछ लोग पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। कोई भी फैसला जोश में आकर न लें। घरेलू कामों में उलझने के कारण खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। आज आप मेहनत भी ज्यादा करेंगे, लेकिन कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आसपास के कुछ लोगों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। विवादों और विवादित लोगों से दूर रहें।
क्या करें -किसी का जूठा न खाएं।
8 of 13
तुला राशि
तुला: मन की बातें गोपनीय ही रखें। जीवनसाथी की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। झूठी आशाएं आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती हैं। फालतू बातों और शॉर्टकट के चक्कर में आपका समय भी खराब हो सकता है। आपको किसी तरह की बेचैनी भी महसूस हो सकती है। किसी काम पर एकाग्र होने में कठिनाई हो सकती है। आपके विचार थोड़े उग्र हो सकते हैं। आपकी आदत अपनी बात पर अड़े रहने की है। इससे बचें। दूसरों की बुराई में अपना समय खराब कर सकते हैं।
क्या करें -नाभि पर घी लगाएं।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक: सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। रिश्तों और पैसों के माामलों में किसी भी तरह का जोखिम न लें तो अच्छा है। पैसों की समस्या के कारण आपको कुछ जरूरी काम भी टालने पड़ सकते हैं। मन स्थिर नहीं होने से परेशानियां हो सकती हैं। आप ज्यादा ही गुस्सा करेंगे तो किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है।
क्या करें -नीम का दातून करें या पत्ते चबाएं।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु : कोई भी काम जबरदस्ती न करें। नुकसान भी हो सकता है। दूसरों की टिप्पणियों पर अपनी तरफ से तुरंत रिएक्शन देने से आपको बचना होगा। विवादास्पद बातों में न उलझें। आपकी कोई बात कुछ लोगों को ज्यादा ही बुरी लग सकती है। नौकरी को लेकर चिंता रहेगी। उलझी हुई भावनाएं और बातों को लोगों के सामने रखने में थोड़ी सावधानी रखें। स्वभाव थोड़ा कठोर हो सकता है। बोलने में खुद पर कंट्रोल करें।
क्या करें -मिट्टी के बर्तन का पानी पिएं।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर : कई मामलों और कुछ चीजों को लेकर आप ओवर पजेसीव हो सकते हैं। इससे आपकी परेशानियां भी और बढ़ सकती हैं। आपकी कही गई बातों से कोई समस्या भी हो सकती है। जोखिम उठाने की स्थिति बन सकती है। सावधान रहना होगा। आपके साथ किसी तरह का धोखा भी हो सकता है। आपकी ही नकारात्मक सोच आपको परेशान कर सकती है। बिना बात आप दुखी भी हो सकते हैं। कहीं से कोई बुरी खबर भी मिल सकती है।
क्या करें और क्या नहीं -भोजन में एक्स्ट्रा नमक न खाएं। हो सके तो दिन में 1 टाइम बिना नमक का खाना खाएं।
12 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
कुंभ : जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा। सावधानी से सबसे पहले अपनी देनदारियां चुकाने की कोशिश करें। बिना सोचे-समझे किया गया खर्चा आपको परेशानी में डाल सकता है। विपरीत परिस्थिति आपको परेशान करेगी। बिजनेस में अचानक उतार-चढ़ाव रहेगा। फालतू कामों में उलझ सकते हैं।
क्या न करें -पूर्व या उत्तर दिशा की ओर पैर कर के न बैठें न सोएं।
मीन : जितना सोचेंगे, उतने परेशान हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ पुराने मामले उठ सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। निजी जीवन की कुछ मजबूरियां आपको परेशान करेंगी। इनकी वजह से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। संतान से भी विवाद हो सकते हैं।
क्या करें -धुले हुए साफ कपड़े पहनें।