फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हो गया चोर पंचक, अगर ऐसा किया तो होगा बेहद अशुभ

Sat, 20 Jan 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
astrology - फोटो : google
ज्योतिषाचार्य ओम प्रकाश सती के अनुसार आज यानी 19 जनवरी से चोर पंचक शुरू हो रहा है। हिंदू मान्यताओं में पंचक को अशुभ माना गया है।
विज्ञापन

2 of 6
astrology - फोटो : amarujala
पंचक शुक्रवार 19 जनवरी की दोपहर लगभग 2 बजे से शुरू होकर 24 जनवरी, बुधवार को सुबह लगभग 4 बजे तक रहेगा। इन दिनों में लेन-देन, निवेश, सौदे या किसी भी तरह की महत्वपूर्ण यात्रा नहीं करनी चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
astrology - फोटो : amarujala
पंचक में चारपाई बनवाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से कोई बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। वहीं पंचक में जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि जलने वाली वस्तुएं इकट्ठी नहीं करना चाहिए, इससे आग लग सकती है।

 

4 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा, यम की दिशा मानी गई है। इन नक्षत्रों में दक्षिण दिशा की यात्रा करना हानिकारक माना गया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
home decore
पंचक के दौरान जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनाना चाहिए, ऐसा विद्वानों का कहना है। इससे धन हानि और घर में क्लेश होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंतिम संस्कार - फोटो : AmarUjala
गरुड़ पुराण के अनुसान पंचक में शव का अंतिम संस्कार करने से पहले किसी योग्य पंडित की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। यदि ऐसा न हो पाए तो शव के साथ पांच पुतले आटे या कुश (एक प्रकार की घास) से बनाकर अर्थी पर रखना चाहिए और इन पांचों का भी शव की तरह पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार करना चाहिए, तो पंचक दोष समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें