फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? पड़ेगी हड्डी गलाने वाली ठंड या फिर मिलेगी राहत, जानिए...

Sat, 20 Jan 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
weather - फोटो : amar ujala
आने वाले दिनों में हड्डी गलाने वाली ठंड पड़ेगी या फिर राहत, कैसा रहेगा मौसम यह जानने के लिए क्लिक करें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बारिश - फोटो : PTI
अगले दो दिन में मौसम उत्तराखंड में करवट बदल सकता है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं। हालांकि गुरुवार को प्रदेश में दिनभर धूप खिली रही। बीते एक सप्ताह से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall
मौसम एक बार 23 जनवरी को करवट बदल सकता है। बारिश और बर्फबारी की संभावना है। चटख धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में मौसम शुष्क रहने और अगले 60 घंटों में पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने के आसार है।

 

4 of 5
सूर्य उपासना
बृहस्पतिवार को सुबह से ही चटख धूप खिली थी। हल्की हवा चलने के बावजूद ठंड का एहसास नहीं हो रहा था। अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री कम रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 23 एवं 24 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। निचले अक्षांश से विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। 25 जनवरी से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें