फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे बाबा रामदेव, बताई ये वजह

Mon, 27 May 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 30 मई को शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में देश के ही नहीं विदेश से भी कई गणमान्यों के आने की उम्मीद है। लेकिन पार्टी के बड़े समर्थक कहे जाने वाले बाबा रामदेव समारोह में शामिल नहीं होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
रामदेव और आचार्य बालकृष्ण
रविवार को पतंजलि योगपीठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण देश दुनिया में  पतंजलि का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
2014 में भी पतंजलि की ओर से आचार्य बालकृष्ण ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और इस बार भी वे ही समारोह में शामिल होने जाएंगे। स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई नरेंद्र मोदी सरकार जन भावनाओं को समझते हुए देश के विकास को नया आयाम प्रदान करेगी।

4 of 5
राम मंदिर
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सामने विकास से संबंधित उम्मीदों पर काम करना बड़ी चुनौती है। लेकिन साथ ही धारा 370 35a को हटाना राम मंदिर का निर्माण करना जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रभावी कानून बनाना भी बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले भी जनआकांशाओं को पूरा किया है। देश तब तक मजबूत नहीं हो सकता जब तक जनसंख्या पर नियंत्रण न हो। उन्होंने कहा कि अगले 50 साल में भी भारत की जनसंख्या डेढ़ सौ करोड़ पार नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें