फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार अपनी मां को लेकर बाबा रामदेव ने बयां किया अपना दर्द, खोले कई राज

Thu, 08 Feb 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाल, नई दिल्ली/देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
ramdev
योग गरु बाबा रामदेव ने पहली बार अपनी मां को लेकर अपना दर्द बयां किया। इसके अलावा उन्होंने और भी कई राज खोले।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
baba ramdev
उनका असली नाम रामकिशन यादव है। उन्हें महज आठ साल की उम्र में आधे शरीर में पैरालिसिस का अटैक आ गया था। इसके बाद बाबा रामदेव बिस्तर से उठ नहीं सकते थे। आज भी उनकी एक आंख पर उस अटैक का असर दिखता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
रामदेव - फोटो : SOCIAL MEDIA
कहा कि मैं अनपढ़ माता-पिता के बेटे हूं, और पैदल चलकर सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते था। स्वामी रामदेव ने कहा, जीते जी अपनी कहानियों को दिखाना एक और संघर्ष को बुलावा देना है लेकिन वह इसके लिए तैयार हूं। बताया कि उनकी मां और परिवार उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। उन्हें घर का कोई सुख नहीं मिला। लेकिन योग ने उनकी जिंदगी बदल दी।

 

4 of 8
baba ramdev - फोटो : G. pal
बाबा रामदेव ने अपने जीवन के 50 वर्षों का हवाला देते हुए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत वह देश के करीब एक करोड़ बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाएंगे। बुधवार को दिल्ली में अपने जीवन पर आधारित टीवी धारावाहिक ‘रामदेव-एक संघर्ष’ का प्रचार करने पहुंचे बाबा रामदेव ने मास्टर प्लान की जानकारी दी।

 
विज्ञापन

5 of 8
baba ramdev - फोटो : G. pal
उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को डिस्कवरी जीत टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक सच्ची घटना पर आधारित है। 10 फरवरी को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इसकी स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 10 हजार लोग मौजूद होंगे। बाबा रामदेव ने बताया कि बचपन से ही उनका जीवन त्याग, संघर्ष, गंभीर घटनाओं के बीच व्यतीत हुआ है। जन मानस के सरोकार के लिए यह धारावाहिक बनाया है। इसमें उनके जीवन से जुड़ी तमाम सच्ची घटनाओं को दिखाया जाएगा।


 
विज्ञापन

6 of 8
baba ramdev
उन्होंने कहा, ‘मैं एक ठेठ देसी और शुद्ध संन्यासी हूं। मैंने हमेशा धारा के विरुद्ध अपनी जीवन यात्रा को आगे बढ़ाया है। सामाजिक दृष्टि से मुझे बहुत देर बाद अंदाजा हुआ कि मैं एक पिछड़े परिवार से आता हूं।’ उन्होंने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि भारत में उनका जन्म हुआ।


 
विज्ञापन

7 of 8
baba ramdev - फोटो : G. pal
महापुरुषों से प्रेरणा लेकर वे जीवन में अग्रसर हुए हैं। कभी कामनाओं की इच्छा नहीं की। यही वजह है कि आज स्वदेशी पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण बना है। स्वदेशी को पाषाण युग का कहने वालों के लिए आज पतंजलि सबसे बड़ा सबक है। करोड़ों लोगों का समर्थन और प्यार की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हुआ है।

 
विज्ञापन

8 of 8
आचार्य बाल कृष्ण - फोटो : SELF
एक सवाल के जवाब में बाबा ने कहा कि धारावाहिक में जिस किरदार को नकारात्मक दिखाया है, ये सब उनके जीवन से जुड़े हुए हैं। इस बीच बाबा ने ये भी कहा कि इस देश में हिंदु और मुस्लिम सभी को रहने का एक समान अधिकार प्राप्त है। स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्होंने हर विरोध और तिरस्कार को अपनी ताकत बनाया। उनके सफर में गुरु आचार्य वार्ष्णेय हमेशा साथ रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें