फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी बॉक्सर को हराने वाले विजेंद्र की जीत को बाबा रामदेव ने डोकलाम से जोड़ा, जानें पूरा मामला

Mon, 07 Aug 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ramdev
शन‌िवार को दमदार मुकाबले के बीच चीनी मुक्केबाज को हारने वाले भारतीय मुक्केबाज व‌िजेंद्र की जीत भारत के ल‌िए कई मायनों में अहम है। इसे लेकर कई द‌िग्गजों की न‌िगाहे ट‌िकी थी। ऐसे में बाबा रामदेव ने व‌िजेंद्र की जीत को डोकलाम से जोड़ा। चल‌िए जानते हैं क्या है पूरा माझरा...
विज्ञापन

2 of 6
ramdev
चीन और भारत के बीच डोकलाम विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है। ऐसे  में इस मैच को लेकर भारतीय फैन्स के बीच काफी रोमांच रहा। मुंबई में खेले गए इस मैच में भारत की जीत के बाद कई द‌िग्गजों ने सोशल मीड‌िया पर जमकर बधईयां दी। 
विज्ञापन

3 of 6
ramdev
बता दें क‌ि मैच के बाद विजेंदर ने अपने आध‌िकारिक ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट कर कहा, क‌ि ''ये जीत भारत और चीन के बीच शांति और सामंजस्य के लिए समर्पित। जय हिंद'' इतना ही नहीं मैच के बाद विजेंदर ने चीनी मुक्केबाज़ की तारीफ़ करते हुए कहा, ''मुझे लगा था कि चीनी माल ज़्यादा दिन नहीं चलता, लेकिन इसने मुझे सरप्राइज़ कर द‌िया। 

4 of 6
ramdev
व‌िजेंद्र के ट्वीट के बाद बाबा रामदेव ने ट्वीटर पर विजेंदर को बधाई देते हुए लिखा, ''विजेंदर को बड़ी जीत के ल‌िए बधाई। मुंबई में चीन को मुंह की खानी पड़ी और अब ऐसा ही कुछ डोकलाम मे भी होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
vijendra kumar
बस सोशल मीड‌िया ने बाबा रामेदव के इस ट्वीटर को हाथों हाथ ल‌िया। बता दें क‌ि बाबा रामदेव इस मुक़ाबले को लेकर मैच शुरू होने से पहले से काफी उत्साहित थे। उन्होंने ट्वीटर पर विजेंदर के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vijendra singh
गौरतलब है क‌ि ये विजेंदर का नौवां पेशेवर मुक़ाबला था। विजेंदर और जुल्पीकार के बीच मुक्केबाज़ी के मुक़ाबले को 'बैटल ग्राउंड एशिया' का नाम दिया गया था। इसमें तीन जज़ों के मतों के बाद साफ हुआ क‌ि 96-93, 95-94 और 95-94 के अंतर से ये मुकाबला व‌िजेंद्र ने जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें