ऑनलाइन मार्केट के बाद अब बाबा रामदेव जल्द ही खुले बाजार में भी माल की स्पलाई करने की तैयारी में हैं। हालांकि कुछ राज्यों में पहले से ही माल की बिक्री हो रही है, लेकिन जल्द ही यह सुविधा पूरे देश में उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bsnl patanjali sim
बाबा रामदेव हाल ही में ऑनलाइन बाजार में कदम बढाया है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कईं बड़ी कंपनियां इन दिनों उनका माल बेच रही हैं। पतंजलि स्टोर पर भारी डिमांड के चलते खुले बाजार में काम डालने की योजना फिलहाल स्थगित की गई है लेकिन जल्द ही नए कारखाने खुलते ही पतंजलि खुले बाजार में भी माल सप्लाई करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
life insurance
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पत्रकारों को बताया कि करीब दो माह पहले बाजार में लाए गए पतंजलि खरीद कार्ड की मांग बहुत बढ़ गई हैं। इस कार्ड पर पांच लाख रुपयों तक बीमा का लाभ भी उपभोक्तों को दिया जा रहा है। खरीदारी करने से पांच से 10 प्रतिशत का मुनाफा ग्राहकों को होता है। इसलिए देशभर के पतंजलि स्टोर्स पर पतंजलि कार्ड की डिमांड लगातार बढ रही है।
4 of 5
Balkrishna
- फोटो : amarujala
इस कार्ड पर कैशबैक की योजना भी लागू है। आचार्य बालकृष्ण के बताया कि औषध और कास्मेटिक्स क्षेत्र में पतंजलि ने कईं बड़े उद्योगों को पीछे छोड़ दिया है। स्टोर्स पर उत्पादों (प्रोडक्ट) की जबर्दस्त मांग है। उन्होंने बताया कि कईं राज्यों में हर्बल उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। दवाओं की इकाइयां नेपाल सहित कई राज्यों में अपने निर्माण के अंतिम चरण में है।
पतंजलि ने योजना बनाई थी कि इस वर्ष के अंत तक देश के खुले बाजार में उत्पादों को लांच किया जाएगा। इसके तहत जिलास्तर पर एजेंसियां दी जानी हैं। लेकिन उत्पादन में फिलहाल कमी को देखते हुए खुले बाजार की योजना समय के लिए स्थगित कर दी गई है। आचार्य ने बताया कि भविष्य में पतंजलि के खाद्य उत्पाद भी खुले बाजार में उपलब्ध होंगे। हालांकि कुछ राज्यों में अब भी ये उत्पादन खुले बाजार में बेचे जा रहे हैं।