योग को अन्तर्राष्ट्रयी फलक पर पहचान दिलाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव ने खुद अपने जीवन में योग सीखने की कला का राज खोल दिया। जानिए उनके योग सीखने की कहानी के रोचक किस्से...
विज्ञापन
2 of 8
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी योग को लेकर लोगों में क्रेज बनाया है। आज बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक योग की तरफ आकर्षित हो रहा है। लेकिन उन्होंने भी योग किसी गुरु से नहीं सीखा, हम आपको बताते हैं कि उन्होंने किससे योग सीखा।
विज्ञापन
3 of 8
baba ramdev
बाबा का कहना है कि वे नौ साल की उम्र से योग करने लगे थे। उस समय उनके पास योग सीखने के लिए कोई गुरु नहीं था। उन्होंने किताबों में योग क्रियाएं देखीं, लेकिन किताबें खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।
4 of 8
बाबा रामदेव ने आंद्रे को किया चित
- फोटो : ANI
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक साधु के पास पहुंचे। वहां उनके पास कुछ पुरानी किताबें थी। उन्होंने साधु से किताबें मांगी और उन्हें पढ़ा। किताबे पढ़ते-पढ़ते उन्होंने हर दिन अभ्यास किया।
विज्ञापन
5 of 8
बाबा रामदेव
- फोटो : AmarUjala
रोजाना अभ्यास ने उन्हें इतनी आदत हो गई कि वे योग को उन्होंने अपने जीवन में ही उतार लिया और दुनिया को भी योग सिखाने की ठान ली। और सिर्फ किताबें पढ़कर ही आज वे योग के लिए वर्ल्ड फेम बन गए।
विज्ञापन
6 of 8
फुटबाल खेलते रामदेव
- फोटो : PTI
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अब मुझे योग शुरू करने से पहले अपनी बॉडी वॉर्मअप नहीं करनी पड़ती है। मुझे इतना अभ्यास हो गया है कि मैं कभी भी योग शुरू कर सकता हूं।
विज्ञापन
7 of 8
ramdev
- फोटो : amarujala
बता दें कि योगगुरु बाबा रामदेव 21 जून को तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर गुजरात सरकार एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वधान में जी.एम.डी.सी ग्राउंड अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। इस दिन दुनियाभर के लोग ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ होंगे।
इस दिन वे पांच करोड़ लोगों को अपने साथ योगा कराकर अपना ही रिकार्ड तोड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। गत वर्ष एक शिविर में सवा लाख साधकों को योग कराने का स्थापित रिकार्ड भी वे बना चुके हैं।