बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर सलमान खान अपने फैंस को एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्यूबलाइट में वे एक मशहूर पहाड़ी गीत भी गाते दिख रहे हैं। आप भी जानना चाहेंगे कि क्या है वो गीत तो आगे पढ़िए...
विज्ञापन
2 of 8
phool
सलमान ख़ान की फिल्म ट्यूबलाइट के 'नाच मेरी जान' गाने में वे एक फूलदेई पर्व का गीत गाते दिख रहे हैं। जी हां, यह गीत उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहद पसंद आया।
विज्ञापन
3 of 8
salman khan
यह गीत उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई को लेकर बनाया गया है। फूलदेई यहां का काफी बड़ा और लोकप्रिय त्योहार है जिसमे छोटे छोटे बच्चों की टोली सुबह ब्रह्ममहूर्त में लोगों के घरों में जाकर दरवाज़े के बाहर फूल रख कर आते है।
4 of 8
salman khan in tubelight
उतराखंड के इस गीत को कोरस के रूप में इस फिल्म में दिखाया गया है। इसमें सलमान के साथ सोहेल भी मस्ती करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
5 of 8
tubelight
इसके बोल हैं...फुलदेई छम्मा देई छम्मा देई, कदुका दिला सेई, ओ हो होई होई होई, मनुवा का रकम छो ई होई... ईद के मौके पर 25 जून को सलमान की यह फिल्म दर्शकों के लिए रिलीज हो गई। इसमें उत्तराखंड की कुमाउंनी बोली का भी प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
tubelight movie scene
बता दें कि इसके गीत को अमिताभ भट्टा चार्य ने लिखा है। साथ ही प्रीतम के संगीत ने इसे और भी अधिक लुभावना बना दिया है। नाच मेरी जान में दो बार इस पर्व का जिक्र है।
विज्ञापन
7 of 8
tubelight
इस गीत का कोरस गाने के बीच में करीब एक मिनट का है। जिसमें एक जगह पर 11 सैकंड ओर दूसरी जगह पर 15 सैकंड का है।
ट्यूबलाइट फ़िल्म उत्तराखंड के एक सैनिक की कहानी जो भारत चाइना की लड़ाई के ऊपर आधारित है। इस फ़िल्म में सलमान खान का नाम लक्ष्मण सिंह बिष्ट है। इस फ़िल्म में उत्तराखंड के जनजीवन की झलक देखने को मिल सकती है।