फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव बेरोजगार युवाओं को दे रहे रोजगार का मौका, नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन

Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
ramdev
पतंजलि योगपीठ ने योग के साथ युवाओं को रोजगार देने की मुहिम भी शुरू की है। राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले में 100 से 150 युवाओं का चयन किया जाएगा। युवाओं की प्रतिभा को सम्मान देने और उनके अंदर स्वावलंबन उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
स्वाभिमान के जिला प्रभारी आर्य प्रवीण वैदिक
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी आर्य प्रवीण वैदिक ने कहा कि, पतंजलि देशभर में 50 हजार सेल्समैन की भर्तियां कर रही है। ये भर्तियां पतंजलि के फूड (आटा, ऑयल, बिस्किट, जूस, राइस) पर्सनल केयर, होम केयर एवं असरदार पूजा सामग्री आदि के निर्माण यूनिट के जिला मुख्यालयों पर होंगी। जिसमें सेल्समैन के लिए 40-50 और होम डिलीवरी और सामान तैयार करने के लिए तकरीबन 100 युवाओं की जरूरत होगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
ramdev
बताया कि, युवाओं के लिए 23 से 27 जून तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए युवाओं को पहले पंजीकरण कराना होगा। चयनित युवाओं को उनके वेतन, नौकरी करने के तरीके समेत योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन 22 जून तक किया जा सकता है।

यहां देखें पूरी जानकारी:

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/06/20/master_5b2a9a7ac7f65.jpg
 

4 of 6
demo pic
इसमें आपको कम से कम 8000 रुपए और अधिकतम 15000 रुपए वेतन मिलेगा। इसके लिए आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही बीए/एम/एमबीए पास भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को किसी कंपनी में कम से कम एक से दो साल का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
patanjali food and herbal park - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वैदिक ने कहा कि, पतंजलि योगपीठ एक ऐसा आंदोलन है जो राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को समझते हुए राष्ट्र की युवा शक्ति को रोजगार देकर उनको स्वाभिमानी और स्वावलंबी बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर और अधिकार प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा रामदेव - फोटो : AFP
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की ओर से शुरू की गई योग क्रांति से पूरी दुनिया में भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित योग विधा को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में लोग स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए योग व प्राणायाम को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें